Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस ने घोड़ा गाड़ी पर सवार हो किया रोष प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर महिला कांग्रेस ने घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 01:18 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 01:18 AM (IST)
महिला कांग्रेस ने घोड़ा गाड़ी पर सवार हो किया रोष प्रदर्शन
महिला कांग्रेस ने घोड़ा गाड़ी पर सवार हो किया रोष प्रदर्शन

जासं, लुधियाना : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर महिला कांग्रेस ने घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव गुरप्रीत कौर सिद्धू के नेतृत्व सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। रोष प्रर्दशन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया, कांग्रेसी नेता केके बावा, पार्षद दिलराज सिंह और पार्षद बलजिंदर संधू विशेष तौर पर शामिल हुई । महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया और गुरप्रीत सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड़्यूटी बढ़ाकर देश के किसान, दुकानदार, व्यापारी, उद्योगपतियों समेत आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला है। लीना टपारिया ने कहा कि अगर इसी तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते रहे, तो देश की जनता को स्कूटर, मोटर साइकिल, कार व अन्य वाहन छोड़ कर फिर से घोड़ा गाड़ी जैसे विकल्प ढूंढने होंगे। इस अवसर पर अल्का मल्होत्रा, रम्मी मूम, ज्योति गुप्ता, पवन शमर, चंदा शमर, मनजीत कौर, मीरा देवी, एडवोकेट मनजीत कौर, प्रेम शमर, केवल शमर, सुरजीत कौर, प्रेम सागर, बादल सिंह सिद्धू, गुरमेल सिंह परदेसी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीआइएम ने किया प्रदर्शन

जेएनएन, रायकोट : केंद्र सरकार की किसान मजदूर मुलाजिम और लोक विरोधी नीतियों के विरोध में नूरा माही बस स्टैंड के सामने जत्थेबंदियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। इसमें ऑल इंडिया किसान सभा खेत मजदूर यूनियन, बिजली मुलाजिम यूनियन और कई जत्थेबंदियों के नुमाइंदों ने भाग लिया। नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार किसान और मजदूर विरोधी नीतियां बनाई रही हैं। इसके खिलाफ कड़ा संघर्ष किया जाएगा। आज के इस रोष प्रदर्शन में प्रमुख तौर पर सीपीआइएम के सचिव कामरेड सुखविदर सिंह सेखों, जिला एक्टिग सचिव बलजीत सिंह साही, हरिद्रप्रीत सिंह हनी ,कामरेड बलजीत सिंह ,मुख्तियार सिंह जलाल दीवाल ,कौसलर गणेश बहादर, रणधीर सिंह रणबीर सिंह ढेसी, मक्खन सिंह बोपाराय ,फकीरचंद दद्दाहुर ,गुरमीत सिंह तलवंडी ,जसवंत सिंह ,मक्खन सिंह बोपाराए, हरपाल सिंह भैनी दर्ज ,कुलदीप सिंह सोनी ,हरदेव सिंह जौहला, दिलावर सिंह ग्रेवाल प्रमुख तौर पर शामिल थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.