कांग्रेसियों ने धरना देकर मोदी सरकार को कोसा, बंद कराए बाजार
जागरण संवाददाता, खन्ना : महंगाई और पेट्रो उत्पादों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिला
जागरण संवाददाता, खन्ना : महंगाई और पेट्रो उत्पादों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद के दौरान यहां कांग्रेसी नेताओं और वर्करों ने ललहेड़ी रोड चौक पर धरना दिया। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और नीतियों को कोसा गया। इसके बाद कांग्रेसी नेता शहर के बाजारों में निकले और नारेबाजी करते हुए बाजार बंद कराए।
कांग्रेसी नेताओं ने अपने हाथों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों वाले व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी वाली तख्तियां उठा रखी थीं। कांग्रेसी बाजार में निकले तो ज्यादातर दुकानें खुली थीं, जिसे बंद कराया गया। अपने संबोधन में खन्ना नगर कौंसिल के प्रधान विकास मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के मध्यवर्ग और गरीबों की कमर तोड़़ दी है। हर घर का बजट बिगड़ चुका है। जनता के लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा है और पीएम खुद विदेश यात्रा कर रहे हैं।
ब्लाक कांग्रेस प्रधान ज¨तदर पाठक ने कहा कि 2014 के चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लिए कांग्रेस सरकार को पानी पी कर कोसने वाले मोदी अब चुप्पी साध कर बैठे हैं। 2019 में देश की जनता भाजपा को उखाड़ा फेंकेगी। इस अवसर पर खन्ना नगर कौंसिल के प्रधान विकास मेहता, ब्लाक कांग्रेस खन्ना प्रधान ज¨तदर पाठक, ब्लाक कांग्रेस देहाती प्रधान गुरदीप रसूलड़ा, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. गुरमुख ¨सह चाहल, खन्ना यूथ कांग्रेस के प्रधान सतनाम ¨सह सोनी, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संजय घई, एएस मैनेजमेंट के प्रधान राजीव राय मेहता, उप प्रधान सुशील कुमार शीला, सचिव सुदर्शन वर्मा पप्पी, पार्षद र¨वदर ¨सह बब्बू, पार्षद कृष्ण पाल, पार्षद सु¨रदर बावा, सिताब मोहम्मद लिबड़ा, रा¨जदर कौर लिबड़ा, हरदीप ¨सह नीनू, प्रिया धीमान, अमित तिवारी, गुरप्रीत नागपाल, मनप्रीत नागपाल, कामरेड अमर ¨सह भट्टियां, कुलवंत ¨सह, राजेश कुमार मेशी भी मौजूद रहे।