लुधियाना में 20 सितंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, डेढ़ लाख शिशुआों को पिलाई जाएंगी ड्रॉप्स
लुधियाना में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 1 लाख 49 हजार 737 बच्चों काे पोलियो से बचाव के लिए बूंदे पिलाई जाएंगी।
लुधियाना, जेएनएन। पांच साल तक के शिशुओं को पोलियों रोधी बूंदे पिलाने के लिए जिले में 20 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस बार सब नेशनल इम्यूनाइजेशन डे राउंड चल रहा है। इसके तहत पोलियो हाई रिस्क एरिया में बच्चों को पोलियों रोधी बूंदे पिलाई जाएंगी। जिला टीकाकरण अफसर डॉ. किरण आहलुवालिया ने बताया कि इस अभियान के तहत स्लम एरिया, बेहड़ों, कंस्ट्रक्शन साइट, झुग्गी झोपड़ी, ईंट भट्ठों में रहने वाले शिशुओं को पोलियों रोधी बूंदे पिलाई जाएंगी।
इसके अलावा कंटेनमेंट व माइक्रो कंटेनमेंटजोन में पड़ते हाई रिस्क इलाकों में पोलियों रोधी बूंदे पिलाई जानी हैं। जिले के अंदर ऐसे करीब 952 एरिया चिन्हत किए गए हैं। अभियान के अंतर्गत 1 लाख 49 हजार 737 बच्चों काे पोलियो से बचाव के लिए बूंदे पिलाई जाएंगी। इसके लिए 6 लाख 89 हजार 252 घरों को कवर किया जाएगा। इस काम के लिए 729 टीमें, 66 मोबाइल टीमें लगाई गईं हैं। इन टीमों पर नजर रखने के लिए 183 सुपरवाइर तैनात किए गए हैं। डॉ. आहलुवालिया ने हाई रिस्क एरिया में रहने वाले लोगों से अपील की कि वह अपने पांच साल तक के शिशुओं को पोलियों रोधी बूंदे जरूर पिलाएं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें