महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर का 305वां शहीदी दिवस मनाया, विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों ने की शिरकत
विधायक ढिल्लों व विधायक हरजोत कमल ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की 9 जून को 1716 में दिल्ली महरौली में 740 सिंहो उनके 4 वर्षीय बेटे अजय सिंह के साथ शहादत हुई थी। इसकी दुनिया भर में मिसाल नहीं मिलती है।
लुधियाना, जेएनएन। महानगर में सिख पंथ के महान योद्धा शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर का 305वां शहीदी दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। रकबा भवन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कृष्ण कुमार बावा (प्रधान बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन) ने की। इस अवसर पर विशेष तौर पर विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, विधायक हरजोत कमल मोगा, पुर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, बैरागी मंडल पंजाब के प्रधान बावा रविंदर नंदी, मुख्य संरक्षण बाबा भूपिंदर सिंह पटियाला व मनजीत सिंह सीड़ा उपस्थित रहे।
विधायक ढिल्लों व विधायक हरजोत कमल ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन इतिहास में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की 9 जून को 1716 में दिल्ली महरौली में 740 सिंहो, उनके 4 वर्षीय बेटे अजय सिंह के साथ शहादत हुई थी। इसकी दुनिया भर में मिसाल नहीं मिलती है।
बाबा बंदा सिंह बहादुर पर रखा जाए पीएयू का नाम
बाबा भूपिंदर सिंह पटियाला, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा व बावा ने मांग की पंजाब कृषि विश्वविद्यालय का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के नाम पर रखा जाए। बावा रविंदर नंदी ने इस बात पर जोर दिया कि बाबा जी की निडरता की बात युवा पीढ़ी तक पहुंचाई जाए। समारोह में करनैल सिंह गिल, बलवंत सिंह धनौआ, दर्शन दास, एडवोकेट सतवंत सिंह तलवंडी, रविंदर सिंह सैणी, रणजीत सिंह बिल्ला, दलजीत सिंह,जगदीप सिंह लोटे, सुखविंदर सिंह जगदेव, अजमेर सिंह मुल्लांपुर, मनजीत सिंह मोगा, कुलविंदर सिंह चाने,रेशम सिंह सगू,सुच्चा सिंह तुगल व अमरदीप सिंह सोनी आदि उपस्थित थे।