लुधियाना में घर से गायब हुई लड़की, मां ने लगाया पड़ोस के युवक पर अगवा कर बंधक बनाने का आरोप
शिकायकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की रात 8 बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। उसे शंका है कि आरोपित जावेदन ने उसे अगवा करके कहीं बंधक बनाकर रखा हुआ है।
लुधियाना, जेएनएन। घर में किसी को बताए बगैर गई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। युवती की मां ने आशंका जताई के उनके इलाके में रहने वाले एक युवक ने उसे अगवा कर बंधक बना रखा हुआ हो सकता है। अब थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान जीवन नगर की गली नंबर 18 में रहने वाले जावेद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसी एरिया में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। महिला ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च की रात 8 बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। उसे शंका है कि आरोपित जावेद ने उसे अगवा करके कहीं बंधक बनाकर रखा हुआ है।
पुलिस देख अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागा
लुधियाना। कुंभ कला के गांव मंड चौका इलाके में पुलिस की नाकाबंदी देखकर सतलुज दरिया से रेत चोरी करके आ रहा व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ हजूर लाल ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव मंड चौथा के परगट सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि आरोपित सतलुज दरिया से रेत चोरी करके अपने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड करके गांव ढोलन वालों की ओर जा रहा है। इसके बाद की गई नाकाबंदी के दौरान वह ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
राजन कैंथ