Move to Jagran APP

मकान था अवैध, कार्रवाई के डर से संडे को करवा रहा था काम

लुधियाना : मायापुरी में रविवार को जिस घर में पलस्तर करते समय हादसा हुआ था वह मकान अवैध तरीके से बनाया जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Jul 2018 05:34 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 05:34 AM (IST)
मकान था अवैध, कार्रवाई के डर से संडे को करवा रहा था काम
मकान था अवैध, कार्रवाई के डर से संडे को करवा रहा था काम

जागरण संवाददाता, लुधियाना : मायापुरी में रविवार को जिस घर में पलस्तर करते समय हादसा हुआ था वह मकान अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। नगर निगम के अफसरों ने मकान मालिक को डेढ़ महीने पहले ही नोटिस जारी किया था। अब उसकी एक कॉपी पुलिस को भी सौंप दी है। निगम अफसरों ने पुलिस को लिखा कि यह मकान अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। बिना नक्शा पास करवाए इमारत का निर्माण हो रहा था। निगम अफसरों की इस कार्रवाई से मकान मालिक राजू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं मेयर बलकार सिंह संधू ने साफ कर दिया कि बार-बार कहने के बाद भी अवैध निर्माण कैसे हो गया। इसमें कहीं न कहीं बिल्डिंग ब्रांच की कमी भी है। ब्रांच के जिस अफसर की गलती है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम जोन बी के एटीपी कुलजीत मांगट ने बताया कि अवैध तरीके से मकान बनाए जाने की सूचना मिलने पर इस मकान की चेकिंग की गई। बार-बार कहने के बाद भी जब मकान मालिक नहीं माना तो उसे नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को छुट्टी की वजह से मकान मालिक ने पलस्तर का काम शुरू करवा दिया। मकान के अवैध तरीके से बनाए जाने की सूचना पुलिस को भी दे दी है। वहीं मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर सख्ती अपनाई जा रही है। अफसरों को इस अवैध निर्माण की जानकारी थी उसके बाद भी निर्माण कार्य चल रहा था। अफसरों से जवाब तलबी की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.