लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी भाजपा, दिया था विवादित बयान
लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ भाजपा हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। विवादित बयान के खिलाफ भाजपा के धरने के बाद पार्टी अब बिट्टू पर पर्चा दर्ज करवाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
लुधियाना, जेएनएन। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान के खिलाफ भाजपा के धरने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा अब बिट्टू पर पर्चा दर्ज करवाने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
भाजपा जिला लुधियाना के प्रधान पुष्पेंदर सिंगल ने बताया की पंजाब में कानून-व्यस्व्था की धज्जियां उड़ाने व कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हमला होने पर हमले की जिम्मेवारी लेने और अब बिट्टू के विवादित बयान के विरुद्ध पुलिस ने शिकायत के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया। मौजूदा कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशाशन ने बिट्टू पर कार्रवाई नहीं की और धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की इससे जाहिर होता है कि प्रशासन की बिट्टू के खिलाफ कारवाई करने की कोई मंशा नहीं है। इसलिए भाजपा रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ संघर्ष जारी रखते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रही है और माननीय कोर्ट से बिट्टू पर कारवाई करने के लिए शिकायत करेगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें