Move to Jagran APP

Ludhiana Bharat Bandh: पंजाब किसान यूनियन ने अनोखे ढंग से किया भारत बंद का समर्थन, गेंहू के दानों से उकेरा देश का नक्शा

Ludhiana Bharat Bandh कृषि कानूनों के समर्थन में पंजाब किसान यूनियन ने अनोखे तरीके से सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। यूनियन के सदस्यों ने गेंहू के दानों से देश का नक्शा उकेरा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को विदेशों से भी समर्थन मिल रहा है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 02:35 PM (IST)
लुधियाना के गांव चक्र में पंजाब किसान यूनियन द्वारा गेंहू के दानों से तैयान देश का नक्शा।

जगराओं, जेएनएन। देश की विभिन्न किसान जत्थेबंदियाें द्वारा खेती कानूनों के खिलाफ भारत बंद के निमंत्रण पर हर वर्ग ने समर्थन किया है। सभी ने किसानों की मागाें को जायज मानते हुए भारत बंद का समर्थन किया है। जिला लुधियाना के जगराओं के गांव चक्र में पंजाब किसान यूनियन के नौजवानाें ने किसानों के आंदोलन में भाग लेते हुए भारत बंद को समर्थन अनोखे अंदाज में दिया है।

loksabha election banner

पंजाब किसान यूनियन के नाैजवानों ने गेंहू के दानों से भारत के नक्शा बनाकर भारत बंद का समर्थन किया है। इस मौके पर यूनियन के सदस्य गुरप्रीत सिंह हंसरा ने बताया कि किसानों का आंदोलन इस अनाज के लिए ही है। ऐसे में अब न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी किसानाें के आंदोलन को समर्थन मिल रहा है और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन हाे रहे हैं। विदेशों में बसे पंजाबियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि वे देश के किसानों के आंदोलन को शांत करने के लिए लागू किए खेती कानूनों को रद्द करें, अन्यथा देश के अन्नदाताओं का रोष सरकार के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

किसान गुरप्रीत सिंह हंसरा, जगदीप सिंह, गुरसेवक सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ है। खेती कानूनों को रद्द करने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। नहीं तो किसानों द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर रहने के लिए घरों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.