लुधियाना की खन्ना नगर कौंसिल चुनाव के लिए AAP ने 8 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
आम आदमी पार्टी ने खन्ना नगर कौंसिल चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में आठ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अबतक आप द्वारा घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 24 हो गई है।
खन्ना, जेएनएन। खन्ना नगर कौंसिल चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा में आम आदमी पार्टी लगातार अन्य दलों से आगे चल रही है। पार्टी ने अब अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में आठ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस तरह से अबतक आप द्वारा घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 24 हो गई है। इससे पहले जारी सूची में पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
पार्टी द्वारा जारी दूसरी सूची में वार्ड 6 से एडवोकेट राजेश खताना, वार्ड-7 (महिला आरक्षित) से एडवोकेट वीणा गुलाटी, वार्ड 9 (महिला आरक्षित) से एडवोकेट नीरज रानी, वार्ड 12 से गुरचरण सिंह टीटू, वार्ड 22 (एससी आरक्षित) से राजकुमार लाडी, वार्ड (एससी महिला आरक्षित) 27 से परमजीत कौर, वार्ड 29 (एससी महिला आरक्षित) से हरप्रीत कौर और वार्ड 32 से संजीव सहोता के नाम शामिल हैं।
अब अन्य दलों पर है नजर
टिकटों के वितरण में बेशक आप अब अन्य दलों से आगे है। खन्ना नगर कौंसिल की 33 सीटों के लिए पार्टी के 24 उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। इसके बाद अब अन्य प्रमुख दल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल की सूची का सबको इंतजार है। सूत्रों के अनुसार 1-2 दिन में इन दलों की सूची भी जारी हो सकती है। शिअद की सूची के भी बुधवार को जारी होने की उम्मीद है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी।