ग्यासपुरा ने पंजाब के मुद्दों पर केजरीवाल संग की बैठक
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आप नेता इंजीनियर मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के साथ बैठक की। बैठक में बेअदबी और गोलीकांड मामले पर चर्चा की गई।
जागरण संवाददाता, खन्ना : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आप नेता इंजीनियर मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के साथ बैठक की। बैठक में बेअदबी और गोलीकांड मामले पर चर्चा की गई। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बादल परिवार को बचाने की कोशिश और पीडित परिवारों को इंसाफ न मिलने के कारण संगत में फैले रोष बारे भी बातचीत की गई। ग्यासपुरा ने अकालियों और कांग्रेसियों के सांझे पूर्व सरपंच गुरदीप राणो का नशा तस्करी में पकड़े जाने और पुलिस अधिकारियों से उसके संबंधों पर भी जानकारी दी गई। 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे केजरीवाल की तरफ से यह भी कहा गया कि किसी सा़फ सुथरी छवि वाले आदमी का नाम बतौर मुख्य मंत्री के रूप में चुनाव पूर्व ही घोषित किया जाएगा।