Loksabha Election Result 2019: कई जगह जश्न का माहौल, कहीं पर पसरा सन्नाटा
कई जगहों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है और कुछ जगहों पर सन्नाटा छा गया है।
जेएनएन, लुधियाना। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। समय के साथ धीरे-धीरे रूझान आ रहे हैं। राज्य की 13 लोकसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती 21 स्थानों पर हो रही है। अभी तक के रूझानों के अनुसार पंजाब में कांग्रेस को नौ, भाजपा को दो, शिरोमणि अकाली दल को दो और आम आदमी पार्टी को एक सीट पर बढ़त हासिल हुई है। कई जगहों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है और कुछ जगहों पर सन्नाटा छा गया है।
पटियाला में कांग्रेस के कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए।
होशियापुर में भाजपा के कार्यकर्ता सोम प्रकाश को लीड मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए।
गांव बादल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर अकाली दल के रंग में रंगी गाड़ी लेकर पहुंचे कार्यकर्ता।
पठानकोट में भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर जश्न मनाते हुए।
पठानकोट में मतगणना केंद्र परिसर में कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ के पिछड़ने के बाद निराश बैठे वर्कर।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रोफेसर साधु सिंह का दफ्तर आज किसी ने नहीं खोला और वहां पर सन्नाटा पसरा रहा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप