लुधियाना में प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे से लटकाया
शक होने पर जब प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने महिला का गला दबाकर हत्या की थी और बाद में शव को पंखे से लटका दिया।
लुधियाना, जेएनएन। लोहारा में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर उसका शव फंदे पर लटका दिया ताकि यह मामला खुदकुशी का लगे। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने ही महिला की हत्या की थी और बाद में सभी को झूठ बोलता रहा। पुलिस ने आशिक भूपेंद्र सिंह के खिलाफ थाना डब्बा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिमा नाम की महिला का शव उसके घर में ही फंदे पर लटकते होने की जानकारी खुद आरोपित ने ही लोगों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि शनिवार की दोपहर 2.30 बजे उसका प्रेमी भूपेंद्र महिला के घर आया था और वापस चला गया। बाद में वह चार बजे फिर से घर पर आया और उसकी तरफ से महिला के खुदकुशी करने के बाद सबको बताया गया। दोनों के एक-दूसरे से संबंध थे। युवक का महिला के घर लगातार आना-जाना था। महिला का पति इस पर एतराज जताता था और दोनों में झगड़ा भी होता रहता था।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना के दिन वह व्यक्ति भी उसके घर पर आया था और बाद में चला गया। शक होने पर जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने महिला का गला दबाकर हत्या की थी और बाद में शव को पंखे से लटका दिया। पुलिस ने थाना डाबा में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी डालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआइ परमजीत सिंह के अनुसार महिला का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और वह मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें