Move to Jagran APP

भगवान विश्वकर्मा विज्ञान व वास्तुकला के जनक : अश्वनी शर्मा

आल विश्वकर्मा रामगढि़या फाउंडेशन ने गुरु नानक देव भवन में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा व हरियाणा से भाजपा सांसद राम चंद्र जांगड़ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 07:37 PM (IST)
भगवान विश्वकर्मा विज्ञान व वास्तुकला के जनक : अश्वनी शर्मा
भगवान विश्वकर्मा विज्ञान व वास्तुकला के जनक : अश्वनी शर्मा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : आल विश्वकर्मा रामगढि़या फाउंडेशन ने गुरु नानक देव भवन में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा व हरियाणा से भाजपा सांसद राम चंद्र जांगड़ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। अश्वनी शर्मा, रामचंद्र जांगड़ व संस्था के चेयरमैन व पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत जैल सिंह बब्बू ने दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह में संस्था ने भाजपा से प्रदेश में राजनीतिक प्रतिनिधित्व मांगा और भाजपा का साथ देने का वादा किया।

loksabha election banner

समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा सृजन व निर्माण के देवता हैं। भाजपा उनके जीवन से सृजन व निर्माण की सीख लेती है और उसके आधार पर काम करती है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा यांत्रिकी, विज्ञान व वास्तुकला के जनक हैं। उन्होंने ही पूरी दुनिया को शिल्पकला की सीख दी है। उन्होंने कहा कि उनके अनुयायी मेहनतकश लोग हैं। उन्होंने समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ओबीसी समाज को पूरा मान सम्मान देगी और सरकार गठित होते ही सबसे पहले ओबीसी कमिशन का गठन करेगी। उन्होंने ओबीसी समाज को एकजुट होने को कहा ताकि राजनीतिक पार्टियां उनके पीछे पीछे घूमती रहें। वहीं जांगड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के केंद्र में हर समाज है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर राज्य में एक कौशल विश्वविद्यालय खोलने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना का सबसे ज्यादा फायदा रामगढि़या विरादरी को हो रहा है। क्योंकि कौशल उनके पास है और उसके विकास के लिए सरकार उन्हें मदद दे दी है।

सांसद जांगड़ ने कहा कि पूरे देश में विश्वकर्मा रामगढि़या समाज भाजपा को समर्थन दे रहा है और पंजाब में भी इंद्रजीत जैल सिंह बब्बू के पार्टी ज्वाइन करने से सामज पार्टी से जुड़ रहा है। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, महासचिव जीवन गुप्ता, प्रवक्ता अनिल सरीन, वाइस चेयरमैन बलविदर मान संधू, दविदर सिंह पनेशर, जसविदर सिंह मग्गू, प्रधान जतिदर पाल सिंह, मलेरकोटला के प्रभारी रजनीश धीमान, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजिदर बिट्टा, उपाध्यक्ष रविदर वर्मा, परमजीत सिंह धीमान , समसेर सिंह गासी, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल,संतोष विज, भाजपा मीडिया सचिव डा.सतीश कुमार, संजीव सचदेवा, दविदर जग्गी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसान समर्थक

गुरुनानक देव भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता शामिल हुए। इसकी भनक लगते ही किसान समर्थक वहां पहुंच गए और उन्होंने लाउड स्पीकर लगाकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। यहां विरोध करने वाले सिर्फ चार किसान समर्थक थे। नारेबाजी सुनते ही पुलिस ने भाजपा प्रधान को डीसी दफ्तर की तरफ से सर्किट हाउस पहुंचाया। उसके बाद किसान सर्किट हाउस के बाहर आए और वहां नारेबाजी करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.