भगवान राम सेवा संघ ने 40 जरूरतमंदों को राशन दिया
भगवान राम सेवा संघ की ओर से 117वां हवन व राशन वितरण समारोह सीता माता मंदिर में धूमधाम के साथ करवाया गया।
संस, लुधियाना : भगवान राम सेवा संघ की ओर से 117वां हवन व राशन वितरण समारोह सीता माता मंदिर में धूमधाम के साथ करवाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पंडित राजेश की अध्यक्षता में मंत्रोच्चारण से सभी संघ के सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। इसके बाद मुख्य मेहमान अमित डंग प्रधान, लुधियाना वूलन सप्लायर हौजरी एसोसिएशन के प्रधान दविदर सिंह हैपी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान 40 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। दिनेश मरवाहा ने कहा कि संस्थान द्वारा पाठ्य सामग्री से लेकर हेल्थ कैंप भी लगाए जाते हैं। मौके पर कमल बस्सी, मोहित जैन, संदीप मरवाहा, सुमेश चड्डा, नीरज पराशर, राकेश वर्मा, संदीप सभ्रवाल, कृष्ण मूर्ति लूंबा, अविनाश सिक्का, सुभाष गुप्ता, राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा मौजूद रहे। वार्ड 79 में संगीत परिवारों को राशन बांटा संस, लुधियाना : वार्ड नं 79 में समाजसेविका व महिला कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक प्रधान मनीषा कपूर और पार्षद साबी तूर की अध्यक्षता में राशन वितरण समारोह हुआ। इसमें लगभग 51 संगीत परिवारों को राशन सामग्री भेंट की। इस दौरान मनीषा कपूर ने कहा, अनलॉक 2 में सभी लोगों के काम चलने लग पड़े हैं। इसके चलते पंजाब सरकार को अब संगीत कलाकारों को भी शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए जागरण, चौकी आयोजन करने की इजाजत देनी चाहिए, ताकि संगीत से जुडे़ कई परिवारों को रोटी मिल सके। मौके पर जय मां सरस्वती वेलफेयर सोसायटी के मुख्य सेवादार गायक कुमार संजी, दविदर भारद्वाज ने गणमान्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भानु कपूर, बलजिदर वालिया, संजय वर्मा शामिल थे।