दाखा उपचुनाव: प्रचार के लिए लोक इंसाफ पार्टी ने बनाए 14 जोन, इंचार्जों को सौंपी जिम्मेदारी Ludhiana News
दाखा में कुल 220 पोलिंग स्टेशन हैं और मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 306 हैं। जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या रिकाॅर्ड में 780 दर्ज है।
लुधियाना, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र दाखा उपचुनाव के चुनावी समर को जीतने के लिए लोक इंसाफ पार्टी (लिप) ने क्षेत्र को 14 जोन में बांटा है। बद्दोवाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लिप कोर कमेटी सदस्य जतिंदर भल्ला ने बताया कि पार्टी उम्मीदवार सुखदेव सिंह चक्क की जीत को सुनिश्चत बनाने के लिए हाईकमान द्वारा बनाए 14 जोन के इंचार्ज नियुक्त कर दिए गए हैं।
भल्ला ने कहा कि कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों से लोग परेशान हैं तो शिरोमणि अकाली दल व भाजपा के कुशासन को पंजाब वासी अभी भूले नहीं है। ऐसे में लोक इसांफ पार्टी लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरी है। इस दौरान रणजीत सिंह, सतनाम सिंह, दलजीत सिंह, प्रीतम सिंह, तारा सिंह, परमजीत सिंह, तलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, बलदेव सिंह, केवल सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखविंदर सिंह उपस्थित रहे।
बता दें कि उपचुनाव में दाखा हलके की सीट के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 24 अक्टूबर को मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दाखा में कुल 220 पोलिंग स्टेशन हैं और मतदाताओं की संख्या 1 लाख 84 हजार 306 हैं। जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या रिकाॅर्ड में 780 दर्ज है। इस सीट के लिए अकाली दल, कांग्रेस, आप और लोक इंसाफ पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। लोगों का वोट और समर्थन हासिल करने के लिए सभी प्रत्याशियों ने जोर आजमाना शुरू कर दिया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें