Move to Jagran APP

निकाय विभाग ने ट्रस्ट व नगर निगम के बीच पुराना लेनदेन किया खत्म, मंत्री ने सुलझाया मसला

यह विवाद स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा तक पहुंचा। उन्होंने बुधवार को चंडीगढ़ में ट्रस्ट व निगम अफसरों के साथ बैठक की और ट्रस्ट व निगम के बीच पुराना लेनदेन खत्म कर दिया। पुराने लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 11:44 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 11:44 AM (IST)
निकाय विभाग ने ट्रस्ट व नगर निगम के बीच पुराना लेनदेन किया खत्म, मंत्री ने सुलझाया मसला
नगर निगम लुधियाना और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के बीच पुराने लेनदेन का विवाद सुलझा। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम लुधियाना और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के बीच पुराने लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। निगम ट्रस्ट को पैसे देने को तैयार नहीं था, इसलिए ट्रस्ट ने भी निगम को सौंपे गए क्षेत्र में रजिस्ट्रियां करवाने से इनकार कर दिया।

loksabha election banner

यह विवाद स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा तक पहुंचा। उन्होंने बुधवार को चंडीगढ़ में ट्रस्ट व निगम अफसरों के साथ बैठक की और ट्रस्ट व निगम के बीच पुराना लेनदेन खत्म कर दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि निगम अगर शहीद भगत सिंह नगर की 7.33 एकड़ जमीन बेचता है तो उससे मिलने वाली राशि उन्हीं कालोनियों में खर्च होगी।

दरअसल शहीद भगत सिंह नगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने नगर निगम को 7.33 एकड़ जमीन दी थी। करीब दस साल पहले यह तय हुआ था कि निगम इस जमीन को बेचेगा और जो राशि मिलेगी उसमें से 100 करोड़ रुपये निगम के होंगे, जबकि बाकी ट्रस्ट को देगा। निगम ने जमीन बेच दी, लेकिन ट्रस्ट को कुछ नहीं दिया। इसके बाद ट्रस्ट ने ट्रांसपोर्ट नगर निगम को सौंपा। नगर निगम ने नाले की जगह पर 13 दुकानें बनाकर बेच दीं। ट्रस्ट अब इन दुकानों की रजिस्ट्री नहीं करवा रहा था।

बुधवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक में मंत्री मोहिंदरा ने आदेश दिए कि जिनकी पूरी पेमेंट हो गई है उनकी रजिस्ट्री करवाई जाए। बैठक में मेयर बलकार सिंह संधू, ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम, सेक्रेटरी एके सिन्हा, निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल अादि उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.