Move to Jagran APP

Live Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में पहली बार एक दिन में 131 पॉजिटिव मिले

Live Ludhiana Coronavirus Update शहर में काेराेना के फैलने के बाद अब यह महामारी देहात के क्षेत्राें में भी पनपने लगी है। गांवाें में भी काेराेना से लाेगाें की माैतें शुरू हाे गई है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 07:46 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 06:14 PM (IST)
Live Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में पहली बार एक दिन में 131 पॉजिटिव मिले
Live Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में पहली बार एक दिन में 131 पॉजिटिव मिले

लुधियाना, जेएनएन। शहर में काेराेना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। वीरवार काे जिले में पहली बार दिन में एक साथ 131 मामले मिले हैं। इनमें से 120 लुधियाना और बाकी पंजाब के अन्य जिलों के हैं। इतनी बड़ी संख्या में केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। इधर, दिन में कोरोना संक्रिमत जालंधर निवासी 80 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। एसपीएस अस्पताल में जालंधर के जवाहर नगर की रहने वाली 80 वर्षीय महिला काे 17 जुलाई को भर्ती करवाया गया था।

loksabha election banner

इससे पहले बुधवार को 90 लोग कोरोना वायरस की चपेट में अाने से हड़कंप मच गया था। पॉजिटिव पाए गए लोगों में दो डॉक्टर, तीन हेल्थ वर्कर, डीएसपी रायकोट का गनमैन, सदर रायकोट का एएसआइ, क्राइम ब्रांच का एएसआइ व रायकोट का होमगार्ड भी शामिल है।

वहीं दूसरी तरफ दूसरे जिलों व राज्यों के रहने वाले दस लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक दूसरे जिलों से संबंधित संक्रमित मरीजों की संख्या 334 तक पहुंच गई। उधर, दो और कोरोना संक्रमित मरीजों ने आज दम तोड़ दिया। इनमें से एक जगराओं के भाजपा नेता व जिला संघ प्रचारक 60 वर्षीय सुदर्शन शर्मा व राजीव गांधी कालोनी फोकल प्वाइंट निवासी 50 वर्षीय मरीज ने सीएमसी अस्पताल में दम तोड़ा।

 मृतकाें की संख्या बढ़कर 51 हुई

मरीज को 17 जुलाई को भर्ती करवाया गया था। व्यक्ति को कोविड इंफेक्शन थी। साथ-साथ इक्यूट किडनी इंजरी, हाइपरटेंशन, एक्यूट स्ट्रोक व कोरनरी सिंड्रोम से भी पीड़ित था। सुदर्शन शर्मा ने सिविल अस्पताल जगराओं में दम तोड़ा। मरीज को हृदय रोग था। जिसके बाद जिले में कोरोना से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या अब बढ़कर 51 हो गई है। सेहत विभाग की ओर से 902 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 142 लोगों को एकांतवास किया गया।

  कांग्रेस के हलका इंचार्ज कड़वल भी पॉजिटिव, माछीवाड़ा में प्लंबर संक्रमित

विधानसभा आत्मनगर के कांग्रेस के हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे पिछले 15 दिन से बीमार हैं। कल उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि कड़वल के एक करीबी ने की है। कड़वल पिछले काफी समय से राशन वितरण में भी सक्रिय रहे हैं। अभी वो घर पर ही हैं। बुधवार को प्लंबर का काम करने वाला व्यक्ति भी संक्रमित हो गया। उसका 19 जुलाई को सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट हुआ था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.