Live Ludhiana Coronavirus Update: कोरोना संक्रमित 43 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम, 40 और लोग चपेट में आए
Live Ludhiana Coronavirus Update जून माह में कोरोना ने ऐसा कहर बरपाया है कि रोजाना दहाई अंक में मामले आ रहे हैं। एक जून के बाद से ही स्थिति विस्फोटक होनी शुरू हुई है।
लुधियाना, जेएनएन। जिले के माधोपुरी स्थित साबुन वाली गली निवासी कोरोना संक्रमित 43 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरीज सीएमसी अस्पताल में भर्ती था। रविवार देर रात्रि साढ़े नौ बजे मरीज ने अंतिम सांस ली। इधर, मंगलवार को 40 नए कोरोना मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
जून माह में कोरोना ने ऐसा कहर बरपाया है कि रोजाना दहाई अंक में मामले आ रहे हैं। एक जून के बाद से ही स्थिति विस्फोटक होनी शुरू हुई है। सोमवार को भी जिले में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से दस लुधियाना और और बाकी आठ दूसरे जिलों के रहने वाले मरीज हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 800 तक पहुंच गया है। यह मामले तीन दिन में ही बढ़ गए हैं। संक्रमितों में सेंट्रल जेल की महिला कर्मी, डीएमसी की डॉक्टर भी शामिल है।
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि सोमवार को संक्रमित आए मरीजों में बाड़ेवाल निवासी 26 वर्षीय पुरुष, जमालपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, पासी नगर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, फील्डगंज निवासी 62 वर्षीय पुरुष, हिम्मत सिंह नगर निवासी 68 वर्षीय पुरुष, निजी अस्पताल का 32 वर्षीय पुरुष स्टाफ, 26 वर्षीय महिला स्टाफ नर्स और 47 वर्षीय पुरुष, बस्ती जोधेवाल निवासी 71 वर्षीय महिला शामिल है।
इसके अलावा टैगोर नगर निवासी डीएमसीएच की 28 वर्षीय महिला डॉक्टर, सेंट्रल जेल में नियुक्त 48 वर्षीय महिला कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। अब अस्पताल की तरफ से डॉक्टर के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि सोमवार को 693 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए जबकि 245 लोगों को क्वारंटाइन किया गया। राहत की बात यह है कि सोमवार को 29 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया।
दूसरे जिलों से ये आए संक्रमित
दूसरी तरफ अन्य जिलों से संगरूर निवासी 65 वर्षीय महिला, बरनाला निवासी 63 वर्षीय पुरुष, मोगा निवासी 69 वर्षीय पुरुष, अमृतसर निवासी 42 वर्षीय महिला, जालंधर निवासी 72 वर्षीय पुरुष, मालेरकोटला निवासी 65 वर्षीय पुरुष व जम्मू निवासी 42 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आए हैं।
थाना डिवीजन नंबर आठ का प्रभारी होम क्वारंटाइन
थाना डिवीजन नंबर आठ के प्रभारी जरनैल सिंह ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। उनकी एक रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरी नेगेटिव आई है। इस कारण उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनकी ओर से शनिवार को अपना चेकअप करवाया था जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव और एक रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मगर वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।
ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल के सेवादार (चपरासी) रविंदर कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बीमार चल रहा रविंदर छुट्टी पर था। उसने जब अपना टेस्ट कराया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। रविंदर जेल स्टाफ को डाक पहुंचाने का काम करता था। इससे जेल प्रबंधन को पूरे क्लेरिकल स्टाफ को होम क्वारंटाइन करना पड़ा। जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा ने बताया कि रविंदर कुमार जिन क्लर्को को डाक पहुंचाया करता था।