Ludhiana Coronavirus News Update: लुधियाना में शनिवार को कोरोना के नौ मामले आए पॉजिटिव
Live Ludhiana Coronavirus News Update लुधियाना में दो अंडर ट्रायल कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में शनिवार को कुल 9 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट किए गए। सुबह दो केस मिलने के बाद देर शाम 7 नए मामले सामने आए। यह सभी छावनी मोहल्ले में रहने वाले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में थे। सुबह दो अंडर ट्रायल कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के चार मामले आए और कोरोना वायरस से संक्रमित कारोबारी की मौत भी हो गई। कोरोना वायरस से जिले में अब आठ लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले लुधियाना में तैनात जालंधर के आरपीएफ जवान की वीरवार को मौत हो गई थी। मृतक कारोबारी छावनी मोहल्ले का रहने वाला था। कोरोना पॉजिटिव कारोबारी को पहले निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां से उन्हें डीएमसी अस्पताल शिफ्ट किया गया। शुक्रवार देर शाम उनकी डीएमसीएच में मौत हो गई। स्वास्थ विभाग की टीमों ने मृतक के परिवार और उनके पड़ोसियों के भी सैंपल लिए हैं।
यहां से आए तीन मामले
तीन अन्य मामलों में शहर के ग्रीन वैली की रहने वाली 33 वर्षीय एनआरआइ महिला, समराला का 27 वर्षीय युवक और दोराहा का 57 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि समराला का रहने वाला युवक 20 मई को दिल्ली से लौटा था। वह बिजनेस के लिए दिल्ली गया था। उसकी सैंपलिग की, तो वह टेस्ट में पॉजिटिव आया। वहीं एनआरआइ महिला 25 मई को मुंबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थी। चंडीगढ़ में ही उसके सैंपल लेकर पीजीआइ भेजे गए और उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। दूसरी तरफ दोराहा निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह मरीज दीप अस्पताल में भर्ती है। वह अपनी किसी बीमारी का इलाज करवाने के लिए आया था। इसके अलावा होशियारपुर के सिविल अस्पताल से शुक्रवार को डीएमसी भेजे गए संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उसके सैंपल होशियारपुर में लिए गए थे।
कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 186 हुई
लुधियाना में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 186 हो गई है। हालांकि इसमें एक्टिव केस अब 33 हैं। आठ लोगों की अब तक मौत हो चुकी है और बाकी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि शुक्रवार को 217 मरीजों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव तीन मरीज स्वस्थ हो गए। इनमें दो दिल्ली के आरपीएफ जवान और एक चंद्र नगर की महिला शामिल है। आरपीएफ जवान सिविल अस्पताल में भर्ती थे और महिला डीएमसी में भर्ती थी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें