सिमरजीत बैंस पर मामला दर्ज करने को लेकर लिप वर्करों ने फूंका कैप्टन का पुतला Ludhiana News
प्रदर्शन में मुख्यमंत्री व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दर्ज पर्चे को रद करने की मांग उठाई गई।
लुधियाना, जेएनएन। लोक इंसाफ पार्टी के वर्करों ने मिनी सचिवालय के सामने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। लिप के जिला प्रधान बलदेव सिंह की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में मुख्यमंत्री व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी के प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दर्ज पर्चे को रद करने की मांग की गई।
बलदेव सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार का असल मकसद बैंस को सिटी सेंटर मामले की पैरवी करने से रोकना है। इसी के चलते उन पर राजनीतिक रंजिश के चलते पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि बैंस ने साफ कर दिया है कि लोकहित के लिए जंग जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर सिटी सेंटर मामले में लाई गई पटीशन वापस नहीं ली जाएगी।
लोक इंसाफ पार्टी के प्रवक्ता सन्नी कैंथ ने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा परिवार सिटी सेंटर घोटाले में शामिल है, जबकि विधायक सिमरजीत सिंह बैंस इसे बेनकाब करने के लिए हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। बैंस ने पहले ही साफ कर दिया है कि इसके लिए अगर सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़े तो जाएंगे। सन्नी ने कहा कि डीसी गुरदासपुर के साथ हुए विवाद की वीडियों वायरल होने से लोग इसकी सच्चाई जान चुके हैं। इसमें बैंस ने कुछ भी गलत नहीं कहा। पर्चे का मकसद सिर्फ राजनीतिक रंजिश ही है।
इस दौरान पार्षद अजुर्न सिंह चीमा, पार्षद स्वर्णदीप सिंह चाहल, हरविंदर सिंह कलेर, कुलदीप सिंह बिंट्टा, सुखवीर सिंह काला, सिकंदर सिंह पन्नू, इंद्रजीत सिंह लौटे, सुखदेव सिंह, अमित कपूर, जतिंदर सिंह सलूजा, रणजीत सिंह बिंट्टू, पवनदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, कुलजीत सिंह खुराना, बलदेव सिंह, सर्बजीत सिंह, हरपाल सिंह कोहली उपस्थित रहे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें