लुधियाना में LIC कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ दिया धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर काम रखा ठप
आम बजट प्रपोजल में एलआइसी को स्टाक मार्केट में सूचिबद्व करने के फैसले के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। सरकार से मांग की गई कि इन दोनों प्रस्तावों का जल्द से जल्द से रद करने की मांमग उठाई है।
लुधियाना, जेएनएन। एलआइसी कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की ओर से निजीकरण को बढ़ावा देने और एलआइसी को स्टाक मार्केट में सूचीबद करने के खिलाफ दुगरी स्थित मंडल कार्यालय में धरना देकर एक दिन की हड़ताल की। इस दौरान एलआइसी की लुधियाना डिविजन की 13 ब्रांचों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों को काम को पूरी तरह से बंद रखा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि लाभ अर्जित करने वाली देश की अव्वल बीमा कंपनी को निजी हाथों में न सौंपा जाए।
यह भी पढ़ें-बादल निवास के तीन कर्मचारी भी पाॅजिटिव, दिल्ली शिफ्ट होंगे पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल
एलआइसी को स्टाक मार्केट में सूचिबद्व करने का विराेध
पालिसीधारकों का विश्वास एलआइसी पर लंबे अर्से से है। अगर प्राइवेट हाथों में इसे सौंपा जाता है, तो पालिसी धारकों के लिए आने वाले समय नुकसानदायक होगा। बजट प्रपोजल में एलआइसी को स्टाक मार्केट में सूचिबद्व करने के फैसले के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। सरकार से मांग की गई कि इन दोनों प्रस्तावों का जल्द से जल्द से रद किया जाए। क्योंकि यह न पालिसीधारकों के हित में है और न ही राष्ट्र हित में हैं। एलआइसी ने पिछले 64 वर्ष से राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें - फेसबुक की Missed call से रहें सावधान! पंजाब में अमीरों को Honey Trap में फंसाने वाली शातिर महिला गिराेह सहित गिरफ्तार
ये रहे माैजूद
इस दौरान मंडल सचिव अमरजीत सिंह, पीपी सिंह, मान सिंह, संजीव सूद, एनएस काला, पीके अरोड़ा सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे न मानी, तो हम लड़ी वार हड़ताल के बाद भूख हड़ताल तक का रास्ता अपनाएंगे।
यह भी पढ़ें - अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम