Move to Jagran APP

लावां फेरे 2019 : 65 डिजाइनर्स प्रदर्शित करेंगे अपनी लेटेस्ट कलेक्शन, दुल्हनों को भाएगा कलीदार लहंगा

ऑर्गेनाइजर सरलीन ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि शहरवासियों को लावां फेरे प्रदर्शनी के जरिए हर बार कुछ नया उपलब्ध कराया जाए।

By Edited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 03:21 PM (IST)
लावां फेरे 2019 : 65 डिजाइनर्स प्रदर्शित करेंगे अपनी लेटेस्ट कलेक्शन, दुल्हनों को भाएगा कलीदार लहंगा
लावां फेरे 2019 : 65 डिजाइनर्स प्रदर्शित करेंगे अपनी लेटेस्ट कलेक्शन, दुल्हनों को भाएगा कलीदार लहंगा
लुधियाना, जेएनएन। शादी से एक सप्ताह पहले व बाद में होने वाली सभी रस्मों की कलेक्शन लुधियानावियों को एक छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है। ऐसी कलेक्शन होटल पार्क प्लाजा में शुरू हुई लावां फेरे 2019 प्रदर्शनी में उपलब्ध है, जहां दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, अजमेर, मुंबई और लुधियाना के ही 65 डिजाइनर्स ने अपनी लेटेस्ट कलेक्शन प्रदर्शित की है। ज्वेलरी, मेकअप डेमो, डिजाइनर कलेक्शन, डेकोरेशन पैकिंग, मेहंदी स्टाल्स लगाए गए हैं। ऑर्गेनाइजर सरलीन ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि शहरवासियों को लावां फेरे प्रदर्शनी के जरिए हर बार कुछ नया उपलब्ध कराया जाए। ब्राइडल लहंगों में इन दिनों कलीदार लहंगों का चलन है।

दिल्ली की डिजाइनर सुरभि चोपड़ा इंडो वेस्टर्न, ब्राइडल लहंगे की कलेक्शन लेकर आई हैं। शादी से पहले के दिनों में निभाई जाने वाली हर रस्म की कलेक्शन भी प्रदर्शित की है। मेहंदी रस्म के लिए जोरजट्ट फेब्रिक में मल्टी कलर हैंड इंब्रायडरी लहंगा प्रदर्शित किया गया है जिसमें 48 कलियां है। लहंगे के साथ-साथ दुपट्टे में मिरर वर्क शामिल किया गया है। लहंगे की कीमत 32 हजार रुपये है।

लोग चाहते हैं कलर्स ट्विस्ट
लुधियाना की डिजाइनर मीनाक्षी और गौरी ने बताया कि लोग अब कलर्स में ट्विस्ट चाहते हैं। ब्राइडल लहंगों में येलो, पिंक कलर्स का ट्रेंड है। उनके स्टाल में येलो और प्लम कलर का कुंदन, दबका और सिप्पी वर्क का सात किलो वजन का लहंगा प्रदर्शित किया गया, जिसमें नेट, शिमर, ब्रॉकेट फेब्रिक इस्तेमाल किया गया। लहंगे की कीमत सवा दो लाख रुपये रही। लेवेंडर कलर का लहंगा अमृतसर के डिजाइनर्स आयूष और मुदित ब्राइडल लहंगे में लेवेंडर कलर लेकर आए हैं। बारह कली से तैयार लहंगे पर सिक्वेंस विद जरकन वर्क है। पंद्रह किलो के वजन वाले इस लहंगे की कीमत एक लाख रुपये हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.