जमीनी विवाद में दंपती पर हमला, केस दर्ज
जमीनी विवाद की सालों पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने दंपती पर हमला कर दिया।
जासं, लुधियाना : जमीनी विवाद की सालों पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने दंपती पर हमला कर दिया। थाना पीएयू पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। हवलदार तलविदर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव मलकपुर निवासी नाहर सिंह उर्फ माघी के रूप में हुई। पुलिस ने किचलू नगर निवासी दीपइंद्र वीर सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि छह साल पहले उसने अपने ससुर राजिदर सिंह गांव सलेमपुर स्थित एक प्लाट का सौदा आरोपित को कराया था। मगर समय पर पैसों का इंतजाम न कर पाने के कारण उसने उसका बयाना वापस करा दिया। उसी बात की रंजिश रखते हुए शुक्रवार दोपहर बाद वो उसके घर आ गया। वहां उसने दीपइंद्र वीर सिंह की पत्नी के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। पत्नी के फोन आने पर वो घर पहुंचा तो आरोपित ने उन दोनों पर हमला कर दिया।