Move to Jagran APP

लुधियाना में International Labor Day पर कोविड-19 जागरूकता अभियान चलाएंगे मजदूर संगठन

लुधियाना में मजदूर दिवस पर मजदूर संगठन कोविड-19 जागरूता अभियान चलाएंगे। मजदूर संगठन के नेता विनोद तिवारी ने कहा कि वह हम श्रमिकों के घर पर जाकर कोविड-19 से बचाव के उपाय बताएंगे और श्रमिकों में जागरूकता लाने के लिए अभियान के तहत काम करेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 03:58 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 03:58 PM (IST)
लुधियाना में International Labor Day पर कोविड-19 जागरूकता अभियान चलाएंगे मजदूर संगठन
लुधियाना में 1 मई को कोविड-19 जागरूकता अभियान चलाएंगे मजदूर संगठन।

लुधियाना, जेएनएन। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत 1 मई 1886 से हुई थी। मजदूर दिवस पर लुधियाना में भी हर वर्ष समारोह हुआ करते थे। लेकिन कोविड-19 के चलते 2 वर्ष से यहां पर समारोह नहीं हो रहा है। कई मजदूर संगठन 1 मई को श्रमिक समाज में जागरूकता लाने के लिए कोविड-19 के नियमों को लागू करवाने के लिए अभियान चलाएंगे। मजदूर संगठन के नेता विनोद तिवारी ने कहा कि वह हम श्रमिकों के घर पर जाकर कोविड-19 से बचाव के उपाय बताएंगे और श्रमिकों में जागरूकता लाने के लिए अभियान के तहत काम करेंगे।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- Weekend Lockdown से पहले मची सब्जी खरीदने की होड़, मंडी में उमड़ी भीड़ ने पूरे लुधियाना को खतरे में डाला

उन्होंने कहा कि 1 मई को पूरे विश्व में समारोह होता है। इसी दिन जब अमेरिका की मजदूर यूनियनों ने काम का समय 8 घंटे से ज्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। इस हड़ताल के दौरान शिकागो की हेमार्केट में पुलिस द्वारा मजदूरों पर गोली चलाई गई। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी मजदूर साथियों को सलाम करता हूं। इस मौके पर  गंगा राम, राम मिलन, वशिष्ठ कुमार, पंकज सिंह, बलराम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-  लापरवाही! बठिंडा में पुलिस का कोरोना टेस्ट कैंप, रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बिना निगरानी मरीज को भेजा घर

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.