कुलार तीसरी बार बने आइएमएसएमइ आफ इंडिया पंजाब रीजन हेड
फीको के अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार को इंटाग्रेटिड एसोसिएशन आफ माइक्रो स्माल एवं मीडियम आर्गनाइजेशन आफ इंडिया का तीसरी बार पंजाब रीजन का हेड बनाया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : फेडरेशन आफ इंडस्ट्रीयल एवं कामर्शियल आर्गनाइजेशन (फीको) के अध्यक्ष गुरमीत सिंह कुलार को इंटाग्रेटिड एसोसिएशन आफ माइक्रो, स्माल एवं मीडियम आर्गनाइजेशन आफ इंडिया (आइएमएसएमई) का तीसरी बार पंजाब रीजन का हेड बनाया। उनका चयन एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव चावला की ओर से किया गया। एसोसिएशन के साथ देशभर में बीस हजार से अधिक सदस्य जुड़े हैं। कुलार ने कहा कि तीसरी टर्म में अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है व इसे निभाने के लिए पूरी मेहनत से इंडस्ट्री के हितों के लिए काम करेंगे। नियुक्ति पर एवन साइकिल लिमिटेड के सीएमडी पंकज मुंजाल, लुधियाना सांस्कृतिक समागम के महासचिव एसके राय, फीको चेयरमैन केके सेठ, सुखदयाल सिंह बसंत, आरएस सचदेवा, पंकज शर्मा, नरिदर भमरा, अशप्रीत साहनी, रणजोध सिंह, मनजिदर सिंह सचदेवा, राजीव जैन, सतनाम सिंह मक्कड़,बलदेव सिंह अमर, दिलबीर सिंह धीमान, गुरमुख सिंह रूपल, विक्रमजीत सिंह, गगनीश सिंह खुराना, रघबीर सिंह सोहल ने कुलार को बधाई दी।