Move to Jagran APP

किरण शर्मा लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त, पुष्पेंद्र सिंगल ने सौंपी जिम्मेदारी

लुधियाना भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने किरण शर्मा की कार्यशैली और निष्ठा देखते हुए उन्हें लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा की पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए पहले से अधिक परिश्रम करेंगी।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 08:46 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 08:46 AM (IST)
किरण शर्मा लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त, पुष्पेंद्र सिंगल ने सौंपी जिम्मेदारी
लुधियाना भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र ने किरण शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने भाजपा लुधियाना की उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की प्रभारी किरण शर्मा की कार्यशैली और निष्ठा देखते हुए उन्हें लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल व महामंत्री राम गुप्ता ने बताया की किरण शर्मा को पार्टी लीडरशिप के साथ-साथ वर्कराें के साथ तालमेल बैठा कर चलने के कारण ही पार्टी ने उन्हें ये जिम्मेदारी साैंपी है।

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा की पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए पहले से अधिक परिश्रम करेंगी, जबकि वह जल्द अपनी टीम गठित करके पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करेंगी। जिसका विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को फायदा मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री राम गुप्ता,हरमन कौर,सीमा शर्मा,सीमा वर्मा,संतोष अरोड़ा,कविता तिवारी,सोनिका बबल,चमेली जहा आरा,आरती बंसल,सुनीता शर्मा,रीता अरोड़ा,सीमा शर्मा,सिमी धीर,रमन बंसल,उषा रानी,इंद्रा सूद,रमन,अरुणा नागी,कुलदीप कौर,रेनू  राणा,सुनीता शर्मा,राजवंत कौर,आदि मौजूद थे।

-------------

फिको सात उद्योगपतियों को करेगी सम्मानित

जागरण संवाददाता, लुधियाना। फेडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल आर्गेनाइजेशन (फिको) की गवर्निंग बाडी की बैठक मंगलवार को चेयरमैन केके सेठ की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि 73वें गणतंत्र दिवस पर सात उद्यमियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें जेवु मशीन से मेजर जैन, एमएस भोगल एंड संस से अवतार सिंह भोगल, माधव इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड से डीके गोयल, आशीर्वाद प्लास्टिक इंडस्ट्रीज से पवन कुमार गर्ग, जॉली एचपी सेंटर से दलजीत सिंह, आटो इंजीनियर से हरीश ढांडा, दीप अस्पताल के मेडिकल आंकोलाजिस्ट डा. अमित कुमार धीमान शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.