खन्ना में बिना महिला पुलिस आरोपित के घर रेड करने पर भड़के लाेग, पाैने घंटे तक लगाया जाम
कुछ दिन पहले पीरखाना रोड स्थित डा मेजर सिंह जवंदा के अस्पताल में तोडफ़ोड़ और डाक्टर व स्टाफ से मारपीट की गई थी। इस मामले में एक आरोपित को पकडऩे के लिए खन्ना पुलिस ने अमलोह रोड स्थित उसके घर पर रेड की तो वह खुद मुसीबत में फंस गई।
खन्ना, (लुधियाना) जेएनएन। कुछ दिन पहले पीरखाना रोड स्थित डा मेजर सिंह जवंदा के अस्पताल में तोडफ़ोड़ और डाक्टर व स्टाफ से मारपीट की गई थी। इस मामले में एक आरोपित को पकडऩे के लिए खन्ना पुलिस ने अमलोह रोड स्थित उसके घर पर रेड की तो वह खुद मुसीबत में फंस गई। पुलिस को घर पर आरोपित तो नहीं मिला, लेकिन महिलाओं के घर पर अकेले होने और पुलिस का बिना महिला पुलिस के रेड करने से लोग गुस्सा हो गए। आक्रोश में लोगों ने अमलोह रोड पर जाम लगा दिया।
आरोपित की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिटी-2 थाना के एसएचओ लाभ सिंह की अगुआई में पुलिस टीम पड़ोसियों के घर से दीवार फांद कर उनके घर में घुसी और घर में मौजूद महिलाओं से दुव्र्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस वाले नशे में भी थे। लोगों के अमलोह रोड पर जमा लगाने से भारी जाम लग गया।
सूचना मिलने पर डीएसपी राजन परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस का आरोपित के घर पर रेड करना अधिकार है। बिना महिला पुलिस के आने के मामले की जांच वह खुद करेंगे। इसके बिना लोगों की मांग पर उन्होंने पुलिस मुलाजिमों का मेडिकल चेकअप करने की भी सहमति दे दी। डीएसपी के समझाने के बाद ही 45 मिनट तक लगा रहा जाम खुला।