पंजाब व हरियाणा में महंगी गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो बोलेरो बरामद
खन्ना पुलिस ने एक एेसे शातिर चाेर गिराेह काे पकड़ा है जाे महंगी गाडिय़ां चोरी करता था। हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से यह गाेरखधंधा चला रहे थे। गिरोह पंजाब और हरियाणा में गाडिय़ां चोरी करता था और आगे पुर्जे निकाल कर बेच देता था।
खन्ना, जेएनएन। खन्ना पुलिस ने महंगी गाडिय़ां चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। गिरोह पंजाब और हरियाणा में गाडिय़ां चोरी करता था और आगे पुर्जे निकाल कर बेच देता था। मनप्रीत सिंह एसपी (आइ) खन्ना ने बताया कि इंस्पेक्टर करनैल सिंह एसएचओ मलौद और इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह इंचार्ज सीआइए खन्ना की टीम को गाडिय़ां चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के बारे में सूचना मिली थी।
इसके तहत नरेश उर्फ कालू निवासी बीरन जिला भिवानी (हरियाणा), नीरज निवासी शीतल नगर, शिवाजी कालोनी रोहतक हाल निवासी सेखा थाना मलौद, लखवीर सिंह निवासी भसौड़, धूरी, अमरीक राम और विक्की राम निवासी मलौद का गिरोह पंजाब और हरियाणा से बोलेरो और महिंद्रा पिकअप गाडिय़ां और अन्य वाहन चोरी करते हैं।
चोरी की गाडिय़ां अमरीक राम, विक्की राम के कबाड़ के बड़े गोदाम में ले जाते हैं। गाडिय़ों के पुर्जे और इंजन खोल कर बेच देते हैं। बाडी को काट कर स्क्रैप के रूप में बेच कर खुर्द बुर्द कर देते हैं। पुलिस ने इस गैंग खिलाफ मामला दर्ज किया। मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव बुरकड़े चौक के पास नाकाबंदी की तो गिरोह के सदस्य नरेश, नीरज और लखवीर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी की दो बोलेरो पिकअप गाडिय़ां बरामद की गईं।
गिरोह ने यह भी माना कि उन्होंने पंजाब और हरियाणा में 13 वारदातों को अंजाम दिया। मनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अमरीक सिंह का गोदाम भी सील कर दिया है। अमरीक सिंह और उसका भाई विक्की, नौकर दीपक को जल्द काबू कर लिया जाएगा।