कांग्रेस ने शुरू किया सदस्यता अभियान
ब्लाक कांग्रेस खन्ना के दफ्तर में पार्टी द्वारा बुधवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 08:47 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 08:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खन्ना :
ब्लाक कांग्रेस खन्ना के दफ्तर में पार्टी द्वारा बुधवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। ब्लाक कांग्रेस प्रधान जतिदर पाठक की अगुआई में हुए इस उद्घाटन समारोह में अभियान के खन्ना के संयोजक तरूण लूंबा भी मौजूद थे। बुधवार को विभिन्न इलाकों के कांग्रेसी नेताओं को सदस्यता अभियान के फार्म सौंपे गए और उन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता, एएस मैनेजमेंट खन्ना के प्रधान शमिदर सिंह मिटू, नितिन शर्मा, डेविड शर्मा, धरमिदर चांदला भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें