Move to Jagran APP

खन्ना में भाजपा ने नई टीम का किया गठन, विनोद और आतिश बांसल को बनाया महासचिव Ludhiana News

खन्ना में मीटिंग के दौरान अनूप शर्मा ने अपनी नई टीम का गठन किया है। आतिश बांसल और विनोद विग को मंडल महासचिव का पद सौंपा गया है।

By Sat PaulEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 10:33 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 05:41 PM (IST)
खन्ना में भाजपा ने नई टीम का किया गठन, विनोद और आतिश बांसल को बनाया महासचिव Ludhiana News
खन्ना में भाजपा ने नई टीम का किया गठन, विनोद और आतिश बांसल को बनाया महासचिव Ludhiana News

खन्ना, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी खन्ना मंडल की एक बैठक मंडल प्रधान अनूप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान पवन कुमार टिंकू भी विशेष रूप से पहुंचे। अनूप शर्मा ने अपनी नई टीम का गठन किया। आतिश बांसल और विनोद विग को मंडल महासचिव का पद सौंपा गया है।

loksabha election banner

टीम में कुल 22 सदस्यों को शामिल किया गया है। अनूप शर्मा ने बताया कि गगन ठाकुर, हरबंत कौर खटड़ा, निपुण मित्तल और आशु बातिश को मंडल उप प्रधान, विनोद कौशल, धर्मपाल, दीपक वर्मा और नानक दास लोहिया को सचिव, विनोद तिवारी और राजेश राजा को प्रेस सचिव, प्रितपाल सिंह को कैशियर नियुक्त किया है। इसके साथ कमल कपूर, बलवंत सिंह, कमल कुमार, गोल्डी तिवारी, राजन विजन, रजनीश मदान सैंडी, रवि सबलोक, अतिंदर पाल सिंह, विजय को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

ओम प्रकाश छाबड़ा को सीनियर सिटिजन सेल मंडल प्रधान और पूजा चेटली को महिला मोर्चा मंडल प्रधान नियुक्त किया। पवन टिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं, वह ऐतिहासिक हैं। उन्हें आने वाली कई पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। मीटिंग में फैसला लिया गया है कि केंद्र सरकार की नीतियों को हर आदमी तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार लोगों के हित के लिए कई फैसले ले रही है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर सभी का विकास किया जा रहा है।

बैठक के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। मीटिंग में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की तरफ से रणनीति तैयार की गई। इस मौके पूर्व जिला प्रधान अजय सूद, पूर्व जिला प्रधान रणजीत सिंह हीरा, अनुज छाहड़िया, पार्षद सर्वदीप सिंह कालीराव, जसपाल सिंह लोटे, बलजिंदर सिंगला, विजय गर्ग, विजय विज, राजन छिब्बर, अजीत पाल सिंह, योगराज शारदा, अच्छरू शास्त्री, अचल कांसल, सतदेव मोदगिल भी मौजूद थे। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.