खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार में कोरोना पर वेबिनार करवाया
गुरु हरिगोबिद खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार में कोरोना महामारी प्रति समझ विषय पर वेबिनार करवाया।
जासं, जगराओं : गुरु हरिगोबिद खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार में कोरोना महामारी प्रति समझ विषय पर वेबिनार करवाया। प्रिसिपल प्रो. जसवंत सिंह गोराया ने रिसोर्सपर्सन डॉ. सुखदेव सिंह सोहल, रिटायर प्रोफेसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर सहित सौ से ऊपर शिक्षाविदों का स्वागत किया। प्रो. सुखदेव सिंह सोहल ने कहा कि ऐसी महामारी मनुष्य के जीवन साथ-साथ चलती रही है। अंत में डॉ. बलबीत सिंह प्रभारी इतिहास विभाग ने सभी का धन्यवाद किया। इसका संचालन डॉ. गुरमीत सिंह हुंदल ने किया। प्रो. तरसेम सिंह, डॉ. अमरिदरपाल सिंह व डॉ. राजेश कुमार ने तकनीकी सेवाएं उपलब्ध करवाईं। ई-ओरिएंटेशन प्रोग्राम से नए विद्यार्थियों का स्वागत जागरण संवाददाता, जगराओं : सीटी यूनिवर्सिटी ने कोविड-19 से बचने व फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए ई-ओरिएंटेशन प्रोग्राम न्यूफाइट का आयोजन किया। इसमें नए विद्यार्थियों व उनके माता-पिता का स्वागत किया। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के नियमों के बारे में जानकारी दी। चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावरती, एमडी मनबीर सिंह व सेंटर ऑफ हैप्पीनेस विभाग की मुखी अमृत कल्सी ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डीन अकादमिक डॉ. गुरविदर बख्शी ने नए विद्यार्थियों को नियमों से रूबरू करवाया।
घरेलू सिलेंडर की रूटीन में खपत, कामर्शियल की डिमांड कम जागरण संवाददाता, लुधियाना : लॉकडाउन में एलपीजी सिलेंडर का डिमांड कम रही है। घरेलू सिलेंडर की खपत रूटीन में चल रही है तो कामर्शियल सिलेंडर की डिमांड कम है। गैसे एजेंसियों के मुताबिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कारोबार कम होने से सिलेंडर की खपत 60 प्रतिशत रह गई। दीवान गैस एजेंसी के मुताबिक स्वीट्स प्रतिष्ठानों में पहले एक दिन में दस सिलेंडर लगते थे वहां अब पांच छह लग रहे हैं। गैस एजेंसी के मैनेंजिग डायरेक्टर भारत दीवान का कहना है कि लॉकडाउन मेंघरेलू सिलेंडर की खपत रूटीन में जारी है। इसमें बढ़ोतरी की बजाय एक दो प्रतिशत कमी आई है। गैस कोर्डिनेटर हरदेव सिंह का कहना है कि इन दिनों गैस की खपत जरूरत के मुताबिक ही हो रहा है।