शिवसेना की मांग, नवजोत सिंह सिद्धू और खैहरा के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का केस
शिवसेना हिंदुस्तान के नेताओं ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान की हिमायत करके जवानों की शहादत का मजाक बनाया है जिसे शिवसेना हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगी।
जेएनएन, खन्ना। शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक खन्ना में मजदूर शाखा के जिला चेयरमैन रामचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब प्रधान कृष्ण शर्मा, कार्यकारी प्रदेश प्रमुख संजीव देम, व्यापार सेना के पंजाब प्रधान चन्द्रकान्त चड्ढा, पंजाब चेयरमैन रितेश राजा, मजदूर शाखा के पंजाब प्रधान न¨रदर भारद्वाज व जिला लुधियाना प्रधान बौबी मित्तल मुख्य तौर पर शामिल हुए। बैठक के बाद कृष्ण शर्मा, संजीव देम व चन्द्रकान्त चड्ढा ने पुलवामा में जवानों पर हमले की निंदा की।
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर बरसते हुए शिवसेना हिंदुस्तान के नेताओं ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान की हिमायत करके जवानों की शहादत का मजाक बनाया है जिसे शिवसेना हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैहरा द्वारा सेना पर ही आरोप लगाने पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेताओं ने कहा कि सुखपाल खैहरा मानसिक संतुलन खो चुके हैं व खैहरा को एक अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाने की जरूरत है। नेताओं ने शिवसेना हिन्दुस्तान ने खैहरा के डॉक्टरी खर्च उठाने की भी पेशकश की है। नेताओं ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू व विधायक सुखपाल खैहरा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर लुधियाना जिला उपाध्यक्ष दविंदर बगरिया, मजदूर सेना के लुधियाना जिला प्रमुख सरवन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, महिला सेना के पंजाब उपाध्यक्ष अनिता शर्मा, मीडिया प्रभारी फूल सिंह, मजदूर शाखा के खन्ना जिला प्रधान मुकेश कुमार, सिटी प्रधान लछु राम, जिला सचिव उपेंद्र सिंह, माछीवाड़ा से अजय कुमार,विक्की थापर आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।