Ayodhya Ram Mandir Donation: लुधियाना की काव्या ने राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की अपनी गोलक
Ayodhya Ram Mandir Donation राम मंदिर के निर्माण के लिए लाेग खुले दिल से दान कर रहे हैं। योगेश जैन ने कहा कि शहर में ऐसे कई बच्चे हैं जिन्होंने अपनी गोलक राम मंदिर के लिए समर्पण करने की इच्छा जाहिर की है।
लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir Donation: अयाेध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने दिल खोलकर दान देना शुरू कर दिया। बच्चे, जवान व बुजुर्ग सभी अपनी तरफ से राम मंदिर के लिए योगदान दे रहे हैं। बच्चे अपनी गोलक धन संग्रह टोलियों को सौंप रहे हैं तो वहीं बुजुर्ग अपने बचत खातों में जमा राशि भगवान राम को समर्पित कर रहे हैं। नतीजा यह है कि मंदिर निर्माण के लिए करोड़ाें रुपये जमा हो गए।
लुधियाना की काव्या पाठक ने भी अपनी गोलक विश्व हिंदू परिषद की धन संग्रह टोली को सौंप दी। काव्या पाठक ने बताया कि उसने अपने जन्म दिन पर अपनी गोलक राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित की है। उसका कहना है कि भगवान राम हमारे राष्ट्र पुरुष हैं और उनके भव्य मंदिर में उनका भी योगदान रहे इसलिए उन्होंने अपनी गोलक को समर्पित की है। उन्होंने यह गोलक अपनी दादी शीला पाठक, पिता हरनिश पाठक व मां मोना पाठक की उपस्थिति में संघ चालक योगश जैन, नगर कार्यवाह दीपक शर्मा, डा सतीश कुमार, सह नगर कार्यवाह रवि कुमार व लक्की शर्मा को सौंपी।
शहर के कई बच्चे दे रहे याेगदान
योगेश जैन ने कहा कि शहर में ऐसे कई बच्चे हैं जिन्होंने अपनी गोलक राम मंदिर के लिए समर्पण करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बच्चों का यह जज्बा निश्चित तौर पर समाज के लिए एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी अगली पीढ़ी भी भव्य राम मंदिर देखने के लिए लालायित है। उनका सपना जल्दी ही पूरा होने वाला है। योगेश जैन ने बताया कि शहर में धन संग्रह अभियान को शानदार रिस्पोंस मिल रहा है और हमारी टोलियां घर घर जाकर धन संग्रह में जुट गई हैं।