लुधियाना की कामिनी ने जीता मिसेज इंडिया वर्ल्ड-2019 का खिताब Ludhiana News
शहर की कामिनी ने मिसेज कैटेगरी में दो टाइटल जीते हैं। कामिनी ने बताया कि मिसेज कैटेगरी में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें छह फाइनलिस्ट का चुनाव किया गया।
लुधियाना, जेएनएन। शहर की दुगरी एरिया की रहने वाली 35 वर्षीय कामिनी खरबंदा ने मिसेज इंडिया वल्र्ड-2019 का खिताब जीता है। इसी के साथ इंपीरियल गिल्टस सुपर मॉडल का सब टाइटल भी जीता है। इंपीरियल गिल्टस मिस और मिसेज इंडिया-2019 कार्यक्रम जीरकपुर में किया गया, जिसकी आर्गेनाइजर सरुचि दीवान रही। कार्यक्रम में दो कैटेगरी रही, जिसमें पहली कैटेगरी मिस और दूसरी मिसेज की रही।
शहर की कामिनी ने मिसेज कैटेगरी में दो टाइटल जीते हैं। कामिनी ने बताया कि मिसेज कैटेगरी में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें छह फाइनलिस्ट का चुनाव किया गया। कामिनी छह फाइनलिस्ट में पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता के तीन राउंड थे।
पहले राउंड गाउन में रैंपवॉक, दूसरा इंट्रोडक्शन और तीसरा राउंड प्रश्नोत्तर का था। जजों की भूमिका मॉडल राज अरोड़ा, मॉडल आर्यमन भाटिया और मिसेज इंडिया-2018 का टाइटल जीतने वाली गीता शर्मा ने निभाई। कामिनी ने बताया कि पहली बार उसने किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया है, इसके लिए उसके दोस्तों ने उसे मोटीवेट किया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें