भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा
जय मां विध्यवासिनी सुरभि गौशाला व समूह इलाकावासियों की तरफ से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महेंद्र नगर ग्यासपुरा लोहारा में 14 अप्रैल से आयोजित की जा रही है।
संसू, लुधियाना : जय मां विध्यवासिनी, सुरभि गौशाला व समूह इलाकावासियों की तरफ से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महेंद्र नगर ग्यासपुरा लोहारा में 14 अप्रैल से आयोजित की जा रही है। 14 से 21 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम साढ़े पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक चलता रहेगा। कथा आरंभ होने से पहले मंगलवार को गाजे बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। श्री शिव शक्ति दुर्गेश्वरी माता मंदिर महेंद्र नगर से निकाली कलश यात्रा प्रेम नगर, महेंद्र नगर, आजाद नगर, पीपल चौक, तैतीस फूटा रोड, लोहारा रोड, राधा स्वामी सत्संग घर होते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। भागवत कथा में कथावाचक पंडित विजय भाई पांडेय अपने मुखारविद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कलश यात्रा में दिनेश मिश्र, गोकर्ण तिवारी, विनोद मिश्रा, कुन्देश्वर पांडे, पं. संजय तिवारी, पं. रामेश्वर तिवारी, राजकुमार भारद्वाज सहित काफी संख्या में महिलों सिर पर मंगल कलश लिए शामिल हुई।