Move to Jagran APP

तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर सांझी एक्शन कमेटी

सांझी एक्शन कमेटी के निमंत्रण पर पंजाब रोडवेज पनबस डिपो के कर्मचारियों ने गेट रैली की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 02:33 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 02:33 AM (IST)
तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर सांझी एक्शन कमेटी
तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर सांझी एक्शन कमेटी

जागरण संवाददाता, जगराओं : सांझी एक्शन कमेटी के निमंत्रण पर पंजाब रोडवेज, पनबस डिपो के कर्मचारियों ने गेट रैली की। इस दौरान परमजीत सिंह महासचिव पैंशन यूनियन व कर्मचारी दल के प्रधान सुखपाल सिंह ने पंजाब सरकार की नीतियों की निदा की। उन्होंने सरकार से मांग की कि पंजाब रोडवेज को पीआरटीसी में मर्ज करने का फैसला वापस लिया जाए और मोंटेक सिंह आहलुवालिया कमेटी की ओर से कर्मचारी मारू सिफारिशें तुरंत रद की जाएं। कच्चे मुलाजिम पक्कें, 1 जनवरी 2004 से भर्ती कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाल, डीए की पांच किश्तें व छठे-पे-कमिशन की रिपोर्ट जारी करने की बात कही। वहीं इन मांगों को मनवाने के लिए तीसरे दिन भी भूख हड़ताल की गई जिसमें रसाल सिंह, परमजीत सिंह सरपंच, मनिदजीत सिंह, हरमीत सिंह व गुरसेव सिंह बैठे। मौके पर पैंशन जत्थेबंदी के जगदीश सिंह काउंके, पृथपाल सिंह पंडोरी, इंटक के डिपो प्रधान जगसीर सिंह हनेरी, धर्मेद सिंह, कुलदीप सिंह खैहरा, कर्मचारी दल के बलविदर सिंह, हरप्रीत सिंह शेरपुर, कमलदीप सिंह भुट्टा, राज खान व इंटक के इंद्रजीत सिंह उपस्थित थे। किरती किसान यूनियन ने मोगा रैली के लिए चर्चा की जागरण संवाददाता, जगराओं : किरती किसान यूनियन 14 सितंबर को मोगा रैली में शामिल होगी। इसके चलते जिला प्रधान तरलोचन सिंह झोरड़ा ने कोठो-पोना व मीरपुर हांस में मीटिग की। इसमें तीन खेती आर्डिनेंस, बिजली एक्ट 2020 को रद व कर्ज माफ करवाने के लिए विभिन्न संघर्षशील जत्थेबंदियों की गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कुल हिद किसान मजदूर संघर्ष तालमेल कमेटी के निमंत्रण पर सूबे में पांच बड़ी रैलियां की जा रही हैं।

loksabha election banner

जिला प्रधान तरलोचन सिंह, जिला सचिव साधु सिंह अचरवाल, बलविदर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा धान के सीजन में सरकारी खरीद पर चुप्पी साधी हुई है। इससे प्रतीत होता है कि इस बार मंडियो में किसानों की परेशानी बढ़ेंगी। दूसरी तरफ, कैप्टन सरकार खुद सरकारी खरीद के लिए केंद्र सरकार पर नजरें टिका रही है। केंद्र से बादल की ओर से चिट्ठी लाकर गुमराह किया जा रहा है कि समर्थन मूल्य पहले की तरह ही जारी रहेगा। मौके पर यूथ विग के मनोहर सिंह झोरड़ा, जगरूप सिंह गिल, गुरचरण सिंह बवेजा, मनप्रीत सिंह, सोहन सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.