Ayodhya Ram Mandir Donation: लुधियाना में राम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए 23 जनवरी को निकलेगी जन जागरण रैली
Ram Mandir Donation संयोजक राकेश कुमार ने कहा कि 492 वर्षों के बाद श्री राम के मंदिर का निर्माण होगा जो कि इतिहास के पन्नों में दाेबारा दर्ज होगा जिसके हम साक्षी बनेंगे। गाैरतलब है कि अयाेध्या में भव्य मंदिर काे लेकर रामभक्त खुले दिल से दान कर रहे हैं।
लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir Donation: श्री राम जन्म भूमि धन संग्रह अभियान काे लेकर रामभक्ताें के साथ ही लाेगाें में भी उत्साह देखा जा रहा है। संयोजक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चल रहे धन संग्रह अभियान में जब राम भक्त हर जन घर आए उनका दिल खोल कर स्वागत करें और मंदिर निर्माण में सहयोग करें। 23 जनवरी को दरेसी मैदान से विशाल जन जागरण रैली निकाली जाएगी, जिसमें सभी शहरवासियाें काे आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir Donation: पंजाब के रामभक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए जुटाई 1.35 कराेड़ की राशि
492 वर्षों के बाद बदल रहा इतिहास
संयोजक राकेश कुमार ने कहा कि 492 वर्षों के बाद श्री राम के मंदिर का निर्माण होगा जो कि इतिहास के पन्नों में दाेबारा दर्ज होगा जिसके हम साक्षी बनेंगे। गाैरतलब है कि अयाेध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर काे लेकर रामभक्त खुले दिल से दान कर रहे हैं। 20 जनवरी तक पंजाब के रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के बैंक खाते में 1,35,19,340 रुपये जमा करवा दिए गए हैं। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत कुछ दिन पहले राष्ट्रपति की शुभकामना व उनके द्वारा दिए गए समर्पण निधि के साथ पूरे देशभर में की गई थी।अब तक कई राजनेता भी मंदिर निर्माण के लिए दान दे चुके हैं।
Ayodhya Ram Mandir Donation: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिए 5 लाख, राम मंदिर के लिए VHP का महाअभियान शुरू