Move to Jagran APP

लुधियाना में जय माता चिंतपूर्णी बालाजी सेवा संघ ने होली उत्सव मनाया, लोगों ने फूलों की होली खेली

लुधियाना के नीम वाला चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने फूलों के साथ ठाकुर जी संग होली खेली। प्रभु की आरती के बाद संकीर्तन को विश्राम दिया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 09:16 AM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 09:16 AM (IST)
लुधियाना में जय माता चिंतपूर्णी बालाजी सेवा संघ ने होली उत्सव मनाया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के नीम वाला चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जय माता चिंतपूर्णी बालाजी सेवा संघ की ओर से 5वां वार्षिक होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने पूजा-अर्चना के तत्पश्चात लक्की राही द्वारा मधुर भजनों के साथ प्रभु का गुणगान किया गया। लोगों ने फूलों के साथ ठाकुर जी संग होली खेली। प्रभु की आरती के बाद संकीर्तन को विश्राम दिया गया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- लुधियाना में स्कूल खोलने को लेकर विभिन्न यूनियन आज खोलेंगी मोर्चा, डीसी को देंगी मांगपत्र

इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र कुमार डावर ने कहा कि प्रह्लाद को जलाने की कोशिश में होलिका दहन हुआ था। जो बुराई पर सच्चाई का प्रतीक है। पार्षद ओम प्रकाश रत्रा ने कहा कि लोग होली में अच्छे रंगों की जगह घटिया रंग इस्तेमाल करते हैं, जिससे त्वचा संबंधित रोग होते हैं। इसलिए सबसे उत्तम है कि लोगों को फूलों के साथ होली खेलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Coronavirus Vaccination : लुधियाना में पीएयू कैंपस में लगेगा वैक्सीनेशन कैंप, रजिस्ट्रार ने चिट्ठी निकाली

इस मौके पर सुनील मैनी, संजय सिंगला, सुभाष अरोड़ा, विनोद बांसल, अशोक सेठ, अनुज, राजन तलवार, धर्मेंदर, विजय मल्होत्रा, जीवन मल्होत्रा, जॉनी महेंद्रू, जितेंद्र, प्रेम गोयल, योगेश और सोनू मल्होत्रा उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.