आज भी बारिश की संभावना
जासं, लुधियाना: बुधवार भी शहर में बादल छाए रहेंगे और लुधियाना व इसके आस-पास के इलाकों में बा
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jul 2017 07:38 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 07:38 PM (IST)
जासं, लुधियाना: बुधवार भी शहर में बादल छाए रहेंगे और लुधियाना व इसके आस-पास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्री-मानसून के दौरान ही शहरवासियों को मौसम का यह मिजाज देखने को मिल रहा है। इससे पहले मंगलवार सुबह भी बादल छा गए और आठ बजे के करीब बारिश हुई। करीब पौना घंटा तक 19.2 मिमी बारिश हुई। इसके बाद धूप खिलने के कारण उमस व गर्मी और बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें