शोभायात्रा सात मार्च को, मां चितपूर्णी मंदिर में दिया निमंत्रण
हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से सात मार्च को निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र हिमाचल प्रदेश स्थित मां चितपूर्णी मंदिर में जीवन गुप्ता एवं प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में दिया गया।
संस, लुधियाना : हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से सात मार्च को निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र हिमाचल प्रदेश स्थित, मां चितपूर्णी मंदिर में जीवन गुप्ता एवं प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में दिया गया। सर्वप्रथम कमेटी सदस्यो ने मंत्रोच्चारण के साथ मां भगवती की पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ और मां भगवती से शोभायात्रा के निर्विध्न संपन्न होने की मंगल कामना की। इस अवसर पर हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि सात मार्च को दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से आरंभ होकर शोभायात्रा घुमार मंडी, आरती चौक, वेलकम पैलेस से होती हुई श्री नव दुर्गा मंदिर के सामने आई ब्लाक सराभा नगर में विश्राम लेगी। जहां पर रजनीश आहूजा, सुशील कपूर, प्रदीप सिगला, रविंद्र आहूजा, हर्ष दुग्गल, बलदेव राज कतना द्वारा भगवान भोले नाथ की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर कतेंदू शर्मा, शिव राम गुप्ता, देवेंद्र बहल गोगा, सुभाष नागपाल, दीपक गोसाईं, विशाल गुलाटी, सतीश सोनी, अमनदीप भनोट, अश्विनी भगत, अश्विनी टंडन, दीपक जौहर, राजू बेरी, बनवारी हरजाई, भूपिदर गेले, दीपक चोपड़ा, रवि चावला, सोनू शंकर, मिटू कालिया, अश्वनी हिदू आदि उपस्थित थे।