Move to Jagran APP

International Yoga Day 2021 : लुधियाना में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अशोक बोले- अच्छी सेहत के लिए योग जरूरी

लुधियाना में योग दिवस कोरोना महामारी और सरकारी आदेशों को ध्यान में रखते हुए खुले में न करके ऑनलाइन मनाया गया। अशोक भूटानी मंत्री भारत नगर जोन ने बताया की अच्छी सेहत और दीर्घायु के लिए योग व प्राणायाम परम आवश्यक है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 11:03 AM (IST)
International Yoga Day 2021 : लुधियाना में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अशोक बोले- अच्छी सेहत के लिए योग जरूरी
लुधियाना में भारतीय योग संस्थान ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

लुधियाना, जेएनएन। भारतीय योग संस्थान भारत नगर जोन की तरफ से आज सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी श्रद्धा, लगन व विश्वास के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी और सरकारी आदेशों को ध्यान में रखते हुए यह प्रोग्राम खुले में न करके ऑनलाइन मनाया गया। इसमें 81 साधक व साधिकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम अमिता सिंगला प्रधान भारतीय योग संस्थान भारत नगर जोन की अध्यक्षता में किया गया। कक्षा का संचालन अनु गर्ग व कंचन सिंह ने किया। अशोक भूटानी मंत्री भारत नगर जोन ने अपने संबोधन में बताया की अच्छी सेहत और दीर्घायु के लिए योग व प्राणायाम परम आवश्यक है इन्हें करने से न केवल आप स्वस्थ रहते हैं बल्कि आपकी दीर्घायु होती है। योग और प्राणायाम के साथ-साथ आपको अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना होगा।

loksabha election banner

विजय भाटिया संरक्षक ने सभी से अनुरोध किया कि 24 घंटे में से एक घंटा आप अपने लिए आवश्य निकाले व योग अवश्य करें। कार्यक्रम में सुमन विरमानी मंत्री पूर्वी जिला, सविता अग्रवाल मंत्री उत्तरी जिला, नीलम जैन केंद्र प्रमुख लक्ष्मी लेडीज क्लब, प्रवीण मोगा, कुलविंदर सिंह, अमिता गर्ग प्रभा गुप्ता, बालाजी, मनजीत कौर, केके खन्ना, वीके गुप्ता, बलवीर, रवि, अभय, मनजीत खरे अदिति व नरेंद्र कुमार गोसाई कोषाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित हुए। अमिता सिंगला जी ने आए हुए सभी अधिकारियों वा साधक साधिकाओं का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और बताया कि भारतीय योग संस्थान ना केवल भारतवर्ष में बल्कि विश्व में भी नि:शुल्क क्लासें लगा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.