नवचेतना वूमेन फ्रंट ने स्कूल में किया पौधारोपण
सरकारी प्राइमरी स्कूल मोती नगर में हेड टीचर सुखधीर सेखों अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
जागरण संवाददाता, लुधियाना
सरकारी प्राइमरी स्कूल मोती नगर में हेड टीचर सुखधीर सेखों अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर नवचेतना वूमेन फ्रंट के सदस्य भी शामिल रहे और मुख्य मेहमान के तौर पर एसपी रूपिदर कौर भट्टी पहुंचीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नवचेतना वूमेन फ्रंट ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया और बच्चों को फूलों की भांति हंसते रहने के बारे कहा गया। महिलाओं की समाज में क्या महत्ता है, इसे पेंटिग के जरिए भी बताया गया। वहीं मुख्य मेहमान रूपिदर भट्टी ने कहा कि समाज में बेटी, बहन और मां के रूप में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं और इसके बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस मौके पर हरदेव कौर, वंदना शम्रा, सोनिया कुमार, अनीशा मोदी, मीनाक्षी आदि शामिल हुई।