Indira Gandhi Birth Anniversary : कांग्रेसियों ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद
कांग्रेस नेताओं ने कहा आज सरकार निजीकरण कर रही है जब इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था और आर्थिक विकास को एक नई दिशा दी। मेहता ने कहा इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत करने के लिए यहा कदम उठाए।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर पुष्प अर्पित किए गए। कांग्रेस नेताओं ने अपने अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमिंदर मेहता ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश का नेतृत्व उस वक्त संभाला था जब देश कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा था। तब उन्होंने देश को एक नई दिशा दी और देश को आत्मनिर्भर बनाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा आज सरकार निजीकरण कर रही है जब इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था और आर्थिक विकास को एक नई दिशा दी। मेहता ने कहा इंदिरा गांधी ने भारत को विश्व स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत करने के लिए यहा कदम उठाए वहीं अपने दुश्मन देश के टुकड़े कर दुनिया में अपना लोहा मनवाया।
कांग्रेसियाें ने कहा कि इंदिरा गांधी की शहादत ने साबित कर दिया कि उन्हें अपने जीवन से कहीं अधिक देश की एकता व अखंडता से प्यार था। इस अवसर पर सर्बजीत सिंह बंटी, हेमंत जैन,पवन ठाकुर,विनोद पम्मी,जितेश्वर शर्मा, मास्टर कुलवंत,राजन सूद, नरिंदर सिंह आहूजा,पितु गिल,अशोक बाल्मीकि, रविन्द्र अरोड़ा, रजिंदर सहोता, अरुण,सरमान अली इत्यादि ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्वांजलि भेंट की।