Move to Jagran APP

आइडीए लुधियाना के अध्यक्ष डॉ. ग्रोवर को मिला ऑस्कर अवाॅर्ड फॉर डेंटिस्ट इन इंडिया

दुगरी फेज-2 में पिछले 17 सालों से प्रेक्टिस कर रहे डॉ. ग्रोवर ने बताया कि इस अवार्ड के लिए पूरे देश से 500 डेंटिस्टों के नॉमिनेशन फाइल की थी। लुधियाना के केवल दो डेंटिस्ट ही अवाॅर्ड हासिल कर पाए थे। अवाॅर्ड को जीतने वाले डॉ. ग्रोवर तीसरे डेंटिस्ट हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 02:16 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 02:16 PM (IST)
आइडीए लुधियाना के अध्यक्ष डॉ. ग्रोवर को मिला ऑस्कर अवाॅर्ड फॉर डेंटिस्ट इन इंडिया
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पीएस ग्रोवर। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के अध्यक्ष डॉ. पीएस ग्रोवर को वर्चुअल तरीके से मुंबई में आयोजित हुए भव्य समारोह के दौरान 8वां फेमडेंट अवाॅर्ड प्रदान किया गया। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में इसे ऑस्कर अवाॅर्ड फॉर डेंटिस्ट इन इंडिया के तौर पर जाना जाता है। अब से पहले लुधियाना जिले के केवल दो डेंटिस्ट ही यह अवाॅर्ड हासिल कर पाए थे। इस अवाॅर्ड को जीतने वाले डॉ. ग्रोवर तीसरे डेंटिस्ट हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-रवनीत बिट्टू ने दिया हरदीप पुरी को जवाब, पंजाब ने वैक्सीन पर नहीं कमाया प्राॅफिट, पैसा स्टेट वैक्सीनेशन फंड में जमा हुआ

17 सालों से प्रेक्टिस कर रहे डॉ. ग्रोवर

दुगरी फेज-2 में पिछले 17 सालों से प्रेक्टिस कर रहे डॉ. ग्रोवर ने बताया कि इस अवार्ड के लिए पूरे देश से 500 डेंटिस्टों के नॉमिनेशन फाइल की थी। ऑस्कर अवार्ड फॉर डेंटिस्ट इन इंडिया के तौर पर जाने जाते फेमडेंट अवाॅर्ड के लिए आयोजित होने वाले वर्चुअल समारोह में देश के लगभग सभी राज्यों, जिलों व शहरों से 500 नामवर डेंटिस्टों ने हिस्सा लिया था। सभी की उपलब्धियां देखने और परखने के बाद माननीय ज्यूरी ने उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना। यह उनके लिए और उनकी संस्था इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें-Kitchen Gardening से 250 कृषि सखी बन गई आत्मनिर्भर, पंजाब में शौक के बूते तैयार किया जैविक खेती का अनोखा माडल

डेंटल साइंस की फील्ड में लोगों की करेंगे सेवा

डॉ. ग्रोवर ने कहा कि इस अवाॅर्ड को जीतने के बाद उनमें डेंटल साइंस की फील्ड में और भी बढ़िया तरीके से नई तकनीक के साथ लोगों की सेवा करने का जज्बा जागृत हुआ है। इससे डेंटल साइंस के क्षेत्र में लुधियाना जिले का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। आईडीए के सचिव डॉ. आत्मजीत सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने अवाॅर्ड मिलने पर डॉ. ग्रोवर को बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.