लुधियाना में पत्नी पर अवैध संबंधों का था शक, गुस्साए पति ने उठाया खौफनाक कदम
लुधियाना में कोट मंगल सिंह के गुरपाल नगर इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक के चलते एक व्यक्ति पर तेजाब डाल दिया। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में कोट मंगल सिंह के गुरपाल नगर इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक के चलते एक व्यक्ति पर तेजाब डाल दिया। थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपित का एक दिन का रिमांड हासिल करके उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- Bharat Bandh 26 March 2021 : लुधियाना में बंद के कारण ट्रेनों का आवागमन ठप, पुलिस ने यात्रियों को वापस भेजा
एएसआइ मेजर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कोर्ट मंगल सिंह की गली नंबर 36 निवासी रामराज के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरपाल नगर की गली नंबर 4 में रहने वाले राकेश कुमार की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम 7:30 बजे वह रामराज के घर के सामने से निकल रहा था। उस समय आरोपित अपने घर के बाहर ही बैठा था। उसने अपने पास ही एक कटोरी में तेजाब भर कर रखा हुआ था। जैसे ही वह उसकी करीब से निकला। आरोपित ने तेजाब वाली कटोरी उस पर उड़ेल दी। जिससे उसका चेहरा कान व बाजू झुलस गए।
यह भी पढ़ेंः- Bharat Bandh 26 March 2021: लुधियाना में बंद को लेकर मिला जुला असर, किसानों ने भारत नगर चौक किया जाम
चेक बाउंस केस में महिला को कैद
लुधियाना। ज्यूडिशियल मेजिस्ट्रेट विजय कुमार की अदालत ने 98 हजार रुपये के चेक बाउंस केस में सुरिंदर कौर निवासी अहाता शेरजंग निवासी महिला को एक वर्ष की कैद व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें