Move to Jagran APP

वीडियो वायरल कर नहर में छलांग लगाने वाला लुधियाना की महिला सरपंच का पति जिंदा मिला, पहले भी हो चुका लापता

पंजाब के माछीवाड़ा के गांव बुर्ज पवात में महिला सरपंच के पति ने वीडियो वायरल करने के बाद नहर में छलांग ली थी। परिवार वाले उसकी तलाश में थे। इसी दौरान वह कुछ ही दूरी पर नहर किनारे जिंदा मिला।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 05:46 PM (IST)
वीडियो वायरल कर नहर में छलांग लगाने वाला लुधियाना की महिला सरपंच का पति जिंदा मिला, पहले भी हो चुका लापता
नहर में छलांग लगाने वाला महिला सरपंच का पति जिंदा मिला। सांकेतिक फोटो

गुरदीप, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)। माछीवाड़ा ब्लाक अधीन पड़ते गांव बुर्ज पवात की सरपंच जसवीर कौर के पति जोगा सिंह ने दो दिन पूर्व नहर में छलांग लगा दी थी। नहर में छलांग लगाने से पहले जोगा सिंह ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि वह दो लोगों से परेशान होकर नहर में छलांग लगा रहा है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई थी। परिवार भी मान बैठा था कि जोगा सिंह आत्महत्या कर चुका है, लेकिन परिवार वाले जब शव की तलाश कर रहे थे तो वह गढ़ी पुल के निकट बेहोशी की हालत में जिंदा मिला है। 

loksabha election banner

सरपंच जसवीर कौर ने बताया कि वह अपने पति जोगा सिंह की पारिवारिक सदस्यों के साथ नहर किनारे तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि जोगा सिंह गढ़ी पुल से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ के नीचे फंसा हुआ है। जोगा सिंह बेसुध हालत में था। परिवार द्वारा जोगा सिंह को सिविल अस्पताल समराला में दाखिल करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सरपंच जसवीर कौर ने बताया कि उसका पति अभी बेसुध हालत में है, जो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। उसने नहर में छलांग क्यों मारी और कैसे वह बचा इस संबंध में उसे होश में आने के बाद ही पता चलेगा। बता दें, इससे पहले जुलाई 2020 में भी जोगा सिंह लापता हो गया था। उस समय पारिवारिक सदस्यों ने माछीवाड़ा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। उस समय भी आशंका जताई जा रही थी कि जोगा सिंह ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन बाद में वह जिंदा मिल गया था। इसी तरह अब फिर जोगा सिंह दूसरी बार जिंदा मिल गया। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार संतोख सिंह ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान जोगा सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.