Move to Jagran APP

अचानक घर वापस लौटेे पति ने पत्नी को आशिक संग देखा तो हुआ आगबबूला, छत से फेंका, मौत

पति अचानक घर लौटा तो देखा कि पत्नी किसी और के साथ है। पति आगबबूला हो गया और पत्नी के आशिक को छत से फेंक दिया। बाद में आशिक की मौत हो गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 02:51 PM (IST)
अचानक घर वापस लौटेे पति ने पत्नी को आशिक संग देखा तो हुआ आगबबूला, छत से फेंका, मौत
अचानक घर वापस लौटेे पति ने पत्नी को आशिक संग देखा तो हुआ आगबबूला, छत से फेंका, मौत

जेएनएन, लुधियाना। पत्नी ने पति की अनुपस्थिति में अपने आशिक को फोन कर घर पर बुला दिया। इसी दौरान अचानक पति भी पहुंच गया तो पत्नी को आशिक के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख वह आगबबूला हो गया। पति ने गुस्से में आशिक को छत से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे पहले नजदीकी अस्पताल और फिर चंडीगढ़ पीजीआइ ले जाया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। थाना जमालपुर पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। 

loksabha election banner

एएसआइ सुभाष राज के मुताबिक मृतक अविनाश (25) फिरोजपुर के गांव पुराना खलासी लाइन का रहनेे वाला था। आरोपितों की पहचान जमालपुर की गोबिंद कॉलोनी निवासी दंपती के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से देहरादून के रहने वाले हैं। पुलिस ने कोटकपूरा (फरीदकोट) के झोपड़ियां वाला बाग की गली नंबर 3 निवासी उसकी बुआ रानी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया।

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि अविनाश पेंट का काम करता था। इसके कारण वह देहरादून भी काम के सिलसिले में जाता था। फिरोजपुर निवासी लड़की उसकी बहन बनी हुई है। वह देहरादून में दंपती के घर में किराए पर रहती थी। अविनाश जब काम के लिए देहरादून जाता, तब वो अपनी बहन के घर में ही रुकता था। वहीं पर तीन साल पहले आरोपित की पत्नी और उसके बीच अवैध संबंध बन गए।

कुछ समय पहले महिला अपने दोनों बच्चों और पति के साथ लुधियाना शिफ्ट हो गई। वह अकसर फोन कर अविनाश को अपने पास बुला लिया करती थी। इस बात का पता चलने पर दो महीने पहले व्यक्ति का पत्नी के साथ अलगाव हो गया। वह उसे तलाक देकर मायके चली गई। अविनाश के माता-पिता पहले से नहीं हैंं। एक बड़ी बहन है जो फिरोजपुर में शादीशुदा है। 

गत 15 जनवरी को महिला ने अविनाश को फोन कर बुलाया। उसके पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसका पतििभी घर पहुंच गया। उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोपित ने मारपीट के दौरान अविनाश को छत से नीचे धकेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां रविवार उसने दम तोड़ दिया।

रानी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में धारा 302 की जगह 304 लगाई है। जिसे लेकर वो संतुष्ट नहीं है। कहने के बावजूद पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है। मरने वाला अविनाश उसका भतीजा था। उसे इंसाफ दिलाने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो वो हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.