खाना बनाते समय झुग्गी में लगी आग, झुलसकर पति की मौत व पत्नी घायल Ludhiana News
रांची कलोनी थ्रीके रोड पर रहने वाले पति-पत्नी आग की चपेट में आकर झुलस गए। महेश कुमार व उनकी पत्नी गीता रानी का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
लुधियाना, जेएनएन। रांची कलोनी थ्रीके रोड पर रहने वाले पति-पत्नी आग की चपेट में आकर झुलस गए। महेश कुमार व उनकी पत्नी गीता रानी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अस्पताल में पति की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गीता रानी का कहना है कि शनिवार शाम के समय वह चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचाानक उसकी साड़ी को आग लग गई। इसके बाद साड़ी से आग उसकी झुग्गी में लग गई। चीखने चिलाने की आवाज़ सुनकर उसका पति वहां पहुंच गया और आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाते समय उसका पति भी झुलस गया।
दोनों के चिल्लाने का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाया। लोगों ने पति-पत्नी को इलाज़ के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक गीता रानी को इलाज़ के लिए दाखिल कर लिया और उसके पति की हालत नाजुक देख हायर अथॉरटी अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें