लुधियाना में मोबाइल नहीं दिलाया तो पत्नी ने भाइयों को बुलाया, पति की जमकर करवाई धुनाई
पंजाब के लुधियाना में पति अपनी पत्नी को मोबाइल फोन नहीं दिलवा पाया। बस फिर क्या था पत्नी ने तुरंत अपने मायके वालों को फोन किया। वहां से उसके भाई आए और महिला के पति से जमकर मारपीट की।
जेएनएन, लुधियाना। औद्योगिक नगरी लुधियाना के कटाणी कलां में रहने वाले व्यक्ति को पत्नी को मोबाइल न दिलाना महंगा पड़ गया। महिला कई दिनों से पति से मोबाइल फोन की डिमांड कर रही थी, लेकिन पति ने उसके लाख बार कहने पर भी उसे फोन नहीं दिलाया। इसके बाद उसने जो कदम उठाया उससे पति भी हैरान रह गया।
महिला ने मायके में फोन करके अपने भाइयों को बुला लिया। आरोपितों ने उसके पति के साथ जमकर मारपीट कर। उसे बुरी तरह से घायल करने के बाद जान से मारने की धमकियां देते हुए वह फरार हो गए। घायल को कूमकलां के निजी अस्पतााल में भर्ती कराया गया। अब थाना कूमकलां पुलिस ने रोपड़ के गांव असरपुर निवासी रवि तथा गांव भैरो मुना निवासी गुरचरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
एएसआइ गुरमुख सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव कटाणी कलां निवासी इकबाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी पत्नी बलजिंदर काैर छोटी-छोटी बातों पर अक्सर उसके साथ झगड़ा करती है।
महिला ने गत दिवस जिद की कि उसे मोबाइल फोन दिलवा दे। इकबाल सिंह ने कहा कि वह नया फोन दिलाने में असमर्थ है। बस फिर क्या था पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। वह पति को बुरा भला बोलने लगी है। कहा कि वह उसे देख लेगी। इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दे दी। मायके वालेे भी सक्रिय हो गए।
बहन का फोन आने के बाद महिला के भाई उसके भाई वहां पहुंच गए और उसके पति से जमकर मारपीट की। इसके कारण वह लहूलुहान हो गया। इकबाल सिंह उसे पता नहीं था कि पत्नी मोबाइल न मिलने पर ऐसा कदम उठा देगी। इकबाल सिंह को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि पति के आरोपों की जांच भी की जा रही है।