पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी : शाही इमाम Ludhiana News
प्रदर्शकारियों ने नॉर्वे सरकार का पुतला फूंका और पवित्र कुरान शरीफ को जलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
लुधियाना, जेएनएन। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज-ए-जुम्मा के बाद मजलिस अहरार इस्लाम हिन्द के नेतृत्व में मुस्लिम भाईचारे ने नॉर्वे में हुई पवित्र कुरान शरीफ की बेअदबी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शकारियों ने नॉर्वे सरकार का पुतला फूंका और कुरान शरीफ को जलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि नॉर्वे की एंटी इस्लामी संस्था कुरान शरीफ को जलाकर शायद यह समझ रही है कि वह दुनिया से मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर देंगे, जबकि इतिहास है कि जहां भी ऐसी कोशिशें की गई, वहां इस्लाम पहले से ज्यादा ओर मजबूत हुआ है। शाही इमाम ने कहा कि पवित्र कुरान में दुनिया भर के इंसानों के लिए भलाई ओर बराबरी की बात कही गई है। जुल्म करने वालों को ये बात अच्छी नहीं लगती।
साजिशों को कामयाब नहीं होने देंगेः मौलाना हबीब उर रहमान
वहीं शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी ने कहा कि नार्वे में इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के बीच पवित्र क़ुरान को जलने से बचाने वाला नौजवान उमर इल्यास आज दुनिया भर के मुसलमानों का हीरो है। हर एक मुसलमान उमर इल्यास को सलाम करता है। उन्होंने ने कहा कि इस्लाम विरोधी तत्व विश्वभर में मुस्लिम भाईचारे को उग्र करना चाहते हैं, लेकिन हमें इन साजिशों को कामयाब नहीं होने देना है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें